जीव विज्ञान कक्षा 10

(3) के क्षेत्र महाराष्ट्र एवं गुजरात में विस्तृत हैं, अत: इस क्षेत्र में कपास मुम्बई के

केन्द्रों को आसानी से मिल जाता है। दूसरे, मुम्बई बन्दरगाह होने के कारण मिस्र तथा संयुक्त राज्य अमेरिका

से बढ़िया कपास आसानी से आयात हो जाता है।

(4) मुम्बई सागर तट पर स्थित है, अत: स्थापित जल-विद्युत संस्थान से जल विद्युत आसानी स प्राप्त

हो जाती है।

प्रश्न 7. प्रदूषण का मानव जीवन पर प्रभाव बताइए।

उत्तर-प्रदूषण का मानव जीवन पर प्रभाव-प्रदूषित वातावरण सम्पूर्ण पारिस्थितिकी तन्त्र को हानि

पहुंचाता है। मानव जीवन पर इसके प्रमुख दुष्प्रभाव निम्नांकित हैं-

(1) प्रदूषित वायु मानव को श्वसन क्रिया में हानि पहुँचाती है। इससे दमा, निमोनिया, गले में दर्द,

खाँसी के साथ ही कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसे घातक रोग होते हैं तथा हानिकारक गैसों का वायुमण्डल

में अधिक मिश्रण बड़े हादसों को जन्म देता है, जिससे मनुष्य अकाल मौत के शिकार हो जाते हैं। भोपाल

गैस त्रासदी इसी प्रकार को औद्योगिक गैस रिसाव का परिणाम थी।

(C) प्रदूषित पेयजल से अनेक रोगों के कोटाणु, विषाणु मानव के शरीर में पहुँचकर रोगों को उत्पन्न

करते हैं। प्रदूषित जल के सेवन से पेचिश, हैजा, अतिसार, टायफॉयड, चर्मरोग, खाँसी, जुकाम, अन्धापन,

पोलिया व पेट के रोग हो जाते हैं।

(6) गन्दगी के क्षेत्रों एवं प्रदूषित चीजों पर मक्खी, मच्छर, कीड़े आदि पनपते हैं। गन्दगी युक्त वातावरण

में अनेक कोटाणु पैदा होते हैं जो मानव के लिए पेचिश, तपेदिक, हैजा, आँतों के रोग, आँखों में जलन

आदि रोग हेतु उत्तरदायी होते हैं।

(4) ध्वनि प्रदूषण का सबसे बुरा प्रभाव सुनने की शक्ति पर पड़ता है। अत्यधिक शोर से व्यक्ति बहरा

हो जाता है।

प्रश्न 8. पश्चिम बंगाल में कागज उत्पादक केन्द्र किन-किन स्थानों पर हैं ? (2011)

उत्तर-पश्चिम बंगाल में प्रमुख कागज उत्पादक केन्द्र टीटागढ़, रानीगढ़, नेहाटी, कोलकाता, वड़ानगर,

शिवराफूली आदि हैं। इस उद्योग में पश्चिम बंगाल का राष्ट्रीय उत्पादन में 40 प्रतिशत योगदान है।

प्रश्न 9. वायु प्रदूषण नियन्त्रण के चार उपाय लिखिए।

अथवा

औद्योगिक प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उपायबताइए।

(2009)

उत्तर-वायु प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उपाय-

(1) कारखानों की चिमनियों की ऊँचाई बढ़ाकर उनसे निकलने वाली हानिकारक गैसों के प्रभाव को

कम किया जा सकता है।

(2) कारखानों में कम-से-कम प्रदूषण करने वाले ऊर्जा संसाधनों का उपयोग होना चाहिए,

जैसे-सौर ऊर्जा।

(3) औद्योगिक इकाई की स्थापना से पूर्व ही प्रदूषण अनुमान लगाकर उसको नियन्त्रित करने के

साधन, जैसे वनस्पति आवरण आदि कारखाना परिसर में विकसित किया जाना चाहिए।

(4) उद्योगों में प्रदूषण नियन्त्रक उपकरण लगाए जाने चाहिए।

प्रश्न 10. ध्वनि प्रदूषण को नियन्त्रित करने के कोई चार उपाय लिखिए। (2016)

उत्तर-ध्वनि प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उपाय-

(1) औद्योगिक इकाइयों को शहर से दूर स्थापित करना चाहिए।

(2) कारखानों में ध्वनि निरोधक यन्त्रों का उपयोग किया जाना चाहिए।

(3) कल कारखानों में मशीनों का रख-रखाव सही करके, मशीनों का शोर कम किया जा सकता है।

खराब मशीनें अधिक शोर करती है।

(4) अधिक शोर उत्पन्न करने वाली औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों को कर्ण बन्दकों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 11. जल प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उपाय लिखिए। (कोई चार)

(2012, 15)

उत्तर-जल प्रदूषण को नियन्त्रित करने के उपाय-

(1) उद्योगों में प्रयोग किए गए जल के उपचार की व्यवस्था कारखाने की स्थापना के साथ ही की

जानी चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*