जीव विज्ञान कक्षा 12 अध्याय 2 पुष्पी पादपो मे लैंगिक जनन


वस्तुनिष्ठ प्रश्न
बहु-विकल्पीय प्रश्न
1. एक परागकोष में 28 पराग मातृ कोशिकाएँ हैं तो इनसे बनने वाले पराग चतुष्कों
की संख्या होगी-
(i) 7,
(ii) 28,
(iii) 14,
(v) 112.

2. पराग कण की बाह्यभित्ति बनी होती है-
(i) पेक्टोसेल्युलोज से,
(ii) सेल्युलोज से,
(iii) स्पोरोपोलेनिन से,
(iv) लिग्निन से।


3. पेरीस्पर्म (परिभ्रूणपोष) होता है-
(i) भ्रूणपोष का बाहरी भाग,
(ii) द्वितीयक केन्द्रक का विघटित भाग,
(iii) सहायक कोशिकाओं का विघटित भाग,
(iv) वीजाण्डकाय का अवशिष्ट भाग।

4. अध्यावरणों से घिरा हुआ कोशिकाओं का एक पुंज होता है-
(i) निभाग,
(ii) बीजाण्डकाय,
(iii) भ्रूणकोष,
(iv) बीजाण्ड।

5. सेब में फल का खाद्य भाग है-
(i) मांसल पुष्पक्रम,
(ii) माँसल फलभित्ति,
(iii) माँसल पुष्पासन,
(iv) मीजोकार्प व एण्डोकार्प।

6. त्रिसंलयन के फलस्वरूप विकसित होने वाला बीज का भाग है-
(i) बीजप
(ii) भ्रूण,
(iii) भ्रूणपोष,
(iv) बीजाण्डकाय।
उत्तर-1. (11), 2. (iii), 3. (iv), 4. (ii), 5. (iii), 6. (iii)|

रिक्त स्थान पूर्ति
1. विना निषेचन के ही वीज (भ्रूण) पैदा करने की प्रक्रिया ……..” कहलाती है।
2. पुष्य को एक रूपान्तरित ………..’ के रूप में परिभाषित किया जाता है।
3. परागकोष की सबसे आन्तरिक पर्त ….” होती है।
4. गुरुबीजाणुधानी को “………” भी कहा जाता है।
5. एक प्रारूपिक आवृतबीजी भ्रूणकोष में ……… कोशिकाएँ व केन्द्रकहोते हैं।
6. नारियल में खाद्य भाग …..” होता है।
उत्तर-1, असंगजनन/एपोमिक्सिस, 2. प्ररोह, 3. टेपीटम, 4. बीजाण्ड, 5. सात,आठ, 6, भ्रूणपोष।

सत्य/असत्य
1. घास कुल के पौधों में बीजपत्र को प्रशल्क या स्कूटेलम कहते हैं।
2. एक अण्डाशय में एक वीजाण्ड पाया जाता है।
3. ल्युपिनस आर्कटिकस का एक प्राचीन वीज रिकॉर्ड 10,000 वर्ष की प्रसुप्ति केबाद अंकुरित हुआ।
4. अनार में फल अनिषेकजनित (पार्थीनोकार्पिक) होते हैं।
5. एकलिंगी पुष्यों के संकरण प्रयोग में विपुंसन की आवश्यकता नहीं होती है।
6. मकरन्द व पराग कण फूलों द्वारा परागणकर्ताओं को प्रदत्त पारितोषिक हैं।
उत्तर-1, सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. असत्य, 5. सत्य, 6. सत्य।


एक शब्द/वाक्य में उत्तर
1. दो ऐसे पुष्पों के नाम लिखिए जिसमें परागणकर्ता कीट पुष्य को अपनेअण्डे देने के स्थल के रूप में भी प्रयोग करता है।
उत्तर-(1) एमोकैफेलस, (ii) यक्का।
2. भ्रूणीय अक्ष के चार भागों के नाम लिखिए।
उत्तर–प्रांकुर, बीजपत्रोपरिक, बीजपत्राधार तथा मूलांकुर।
3. निम्नलिखित शब्दावली को सही विकासीय क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
पराग कण, बीजाणुजन ऊतक, लघुबीजाणु चतुष्क, पराग मातृ कोशिका,नर युग्मका
उत्तर-(1) बीजाणुजन ऊतक → (ii) पराग मातृ कोशिका → (iii) लघुबीजाणुचतुष्क → (iv) पराग कण → (v) नर युग्मक।
4. सहायक कोशिका का कौन-सा भाग बीजाण्ड के
भ्रूणकोष में परागनलिकाके प्रवेश को निर्देशित करता है ?
उत्तर-तंतुरूप समुच्चय (फिलीफॉर्म अपरेटस)।
5. संघनित पुष्यक्रम, स्पष्ट अनावृत पुंकेसर, पंखवत् वर्तिकाग्र वाले पौधे किसप्रकार के परागण हेतु अनुकूलित हैं ?
उत्तर-वायु परागण।
6. बहुभ्रूणता किसे कहते हैं ?
उत्तर-सिट्रस जैसे कुछ आवृतबीजियों के बीजों में एक से अधिक भ्रूण उत्पन्नकरने की परिघटना बहुभ्रूणता कहलाती हैं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*