13 प्रायोजना कार्य for class 10th mp board ncert hindi

13 प्रायोजना कार्य


विद्यार्थी की योग्यता का विस्तार करने के लिए आवश्यक
है कि उसे प्रदेश की बोलियों, लोक कथाओं, लोक साहित्य,
पहेलियों, दूरदर्शन के कार्यक्रमों, हस्तलिखित पत्रिका तैयार करने
आदि का ज्ञान कराया जाये। इन सभी से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर
यहाँ दिये जा रहे हैं।
प्रश्न 1. मध्य प्रदेश की किन्हीं दो क्षेत्रीय बोलियों के
नाम लिखिए।
उत्तर-मालवी तथा बघेली मध्य प्रदेश की दो क्षेत्रीय
बोलियाँ हैं।
प्रश्न 2. बुन्देली बोली कहाँ बोली जाती है ?
उत्तर-मध्य प्रदेश में बुन्देली बोली जबलपुर, सागर,
टीकमगढ़, दतिया तथा छतरपुर में बोली जाती है।
प्रश्न 3. बघेली की एक पहेली लिखिए तथा उसका
आशय बताइए।
उत्तर-‘अड़ी हयन खड़ी हयन,लाखन मोती जड़ी हयन।
बाबा करे बाग में, दुशाल ओड़े पड़ी हयन ॥’
आशय-अड़ी है, खड़ी है, लाखों मोती जड़ी है, बाबा के
बाग में दुशाला ओड़े पड़ी है। (मक्का का भुट्टा)
प्रश्न 4. एक फाल्गुन का दोहा लिखिए।
उत्तर-“अबीर गुलाल का साथ मंड, रंग की उड़ी फुहार।
हिली-मिली न मनवाँ, आवो यो त्यौहार।”
प्रश्न 5. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले दो ऐतिहासिक
धारावाहिकों के नाम लिखिए।
उत्तर-‘चन्द्रगुप्त’ तथा ‘पृथ्वीराज चौहान’ दूरदर्शन पर
प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध धारावाहिक हैं।
प्रश्न 6. दो ऐसे धार्मिक धारावाहिकों के नाम लिखिए
जिन्होंने दूरदर्शन को लोकप्रिय बनाया हो।
उत्तर-‘रामायण’ और ‘महाभारत’ ऐसे धार्मिक धारावाहिक
हैं, जिन्होंने दूरदर्शन को लोकप्रिय बनाया है।
प्रश्न 7. दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले दो सामाजिक
धारावाहिकों के नाम लिखिए।
उत्तर-‘बालिका वधू’ तथा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले दो प्रसिद्ध सामाजिक धारावाहिक
हैं।
प्रश्न 8. ‘मोती की टोपी’ तथा ‘झूठी मंजरी’ किन-किन
बोलियों की लोक कथाएँ हैं ?
उत्तर-‘मोती की टोपी’ मालवी बोली की तथा ‘झूठी
मंजरी’ निमाड़ी बोली की लोक कथाएँ हैं।
प्रश्न 9. हस्तलिखित पत्रिका की रचनाओं में कौन-सी
विशेषताएँ होनी चाहिए?
उत्तर-हस्तलिखित पत्रिका की रचनाएँ रोचक तथा
सृजनात्मक होनी चाहिए। इनमें पाठक को प्रभावित करने की
क्षमता होनी चाहिए।
प्रश्न 10. मालवा अंचल से प्रकाशित होने वाले दो
समाचार-पत्रों के नाम बताइए।
उत्तर- दैनिक भास्कर’ तथा ‘स्वदेश’ मालवा अंचल से
प्रकाशित होने वाले दो प्रसिद्ध समाचार-पत्र है।
प्रश्न 11. हिन्दी की दो बाल-पत्रिकाओं के नाम
लिखिए।
उत्तर-‘नन्दन’ तथा ‘चन्दामामा’ हिन्दी की दो प्रसिद्ध बाल
पत्रिकाएँ हैं।
प्रश्न 12. जबलपुर से प्रकाशित होने वाले दो
समाचार-पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर-‘देशबन्धु’ तथा ‘युगधर्म’ जबलपुर से प्रकाशित होने
वाले दो प्रमुख समाचार-पत्र हैं।
प्रश्न 13. हिन्दी साहित्य के पठन-पाठन से क्या लाभ है ?
उत्तर-साहित्य के पठन-पाठन से चित्र वृत्तियों का
परिष्कार होता है। मानवीय भावनाओं का विकास साहित्य के
पढ़ने से ही होता है।
प्रश्न 14. मध्य प्रदेश के दो लोक साहित्यकारों के नाम
लिखिए।
उत्तर-अखिलेश जोशी तथा ललित नारायण उपाध्याय
मध्य प्रदेश के दो प्रसिद्ध लोक साहित्यकार हैं।
प्रश्न 15. मध्य प्रदेश के किन क्षेत्रों में ब्रजभाषा बोली
जाती है?
उत्तर-मध्य प्रदेश के गुना, भिण्ड, ग्वालियर, मुरैना तथा
शिवपुरी क्षेत्रों में ब्रजभाषा बोली जाती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*