CLASS 9TH SO. SCIENCE CHAPTER – 1 पालमपुर गांव की कहानी MP BOARD QUESTION BANK SOLUTION

अध्याय 1
पालमपुर गांव की कहानी

प्रश्न 5- दीर्घउत्तरीय प्रशनों के उत्तर दीजिए

1. भारतीय कृषि को समझाइए ।
Ans – कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है। १९६० के बाद कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति के साथ नया दौर आया। सन् २००७ में भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि एवं सम्बन्धित कार्यों (जैसे वानिकी) का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में हिस्सा 16.6% था।

2. खेती के लिए आधुनिक व पारम्परिक तरीकों में क्या अन्तर है ? समझाइए ।
Ans – उत्तर.
आधुनिक खेती तरीका –
1. मशीनों द्वारा खेती की जाती थी
2 जैविक खेती ज्यादा नहीं होती।
3 स्वास्थ्य के लिये ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती (रासायनिक खाद के अत्यधिक प्रयोग के कारण)
4 सिंचाई के साधनों में नलकूपों, ट्यूबवेल का प्रयोग किया गया

पारंपरिक खेती तरीका –
1 हलों के माध्यम से बैलों द्वारा खेती की जाती थी
2. जैविक खेती ज्यादा होती थी।
3. स्वास्थ्य के लिये अच्छी मानी जाती थी।
4. संचाई के साधनों में नदी एवं कुंओं का प्रयोग किया जाता था।

3. पालमपुर गाँव की कहानी का वर्णन कीजिए।
Ans- पालमपुर गांव की कहानी उत्पादन से संबंधित कुछ विचारों को इंगित करती है। जैसे पालमपुर का मुख्य क्रियाकलाप कृषि है यहां 75% लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। जबकि अन्य कई क्रियाएँ जैसे, लघु-स्तरीय विनिर्माण, डेयरी, परिवहन आदि सभी लगभग सीमित स्तर पर ही किए जाते हैं।

4. उत्पादन के कौन-कौन कारक है ?
Ans – भूमि , श्रम , पूंजी , उघम।

5. उत्पादन के क्या उद्देश्य हैं ? समझाइए।
Ans – उत्पादन का उद्देश्य – ऐसी वस्तुएं एवं सेवाएं उत्पादित करना जिसकी हमें आवश्यकता होती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*