CLASS 9TH SO. SCIENCE CHAPTER – 6 जनसंख्या MP BOARD QUESTION BANK SOLUTION

अध्याय 6
जनसंख्या

प्र.6 अतिलघुत्तरीय प्रश्न ( शब्द सीमा 30 शब्द प्रत्येक के लिये 02 अंक) –

निर्देश:- संबंधित प्रश्न 2011 की जनगणना के अनुसार हैं।
1. जनगणना किसे कहते हैं ?
Ans – किसी देश अथवा किसी भी क्षेत्र में लोगों के बारे में विधिवत रूप से सूचना प्राप्त करना एवं उसे रेकार्ड करना जनगणना (census) कहलाती है।

2. पूर्वी राज्यों में जनसंख्या घनत्व न्यून क्यों है, इसके दो कारण लिखिए।
Ans – जनसंख्या के कम घनत्व वाले पुर्वी राज्य : अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम, अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह हैं।
– ये क्षेत्र या तो कम वर्षा, या पहाड़ी उबड़-खाबड़ जमीन या अवास्थ्यप्रद जलवायु या इन सभी कारणों के मिले-जुले प्रभाव से घनत्व कम है।
-इन्हीं कारणों से जीवन-यापन करने के लिये रोजगार के अवसरों की बहुत कमी होती है। अधिक शीत या अति शुष्क क्षेत्र में भी कृषि का विकास नहीं हो पाता।

3.उत्तरी मैदानी क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अत्यधिक क्यों है। इसके दो कारण लिखिए।
Ans – सिन्धु-गंगा का मैदान, जिसे उत्तरी मैदानी क्षेत्र तथा उत्तर भारतीय नदी क्षेत्र भी कहा जाता है, एक विशाल एवं उपजाऊ मैदानी इलाका है। … इस क्षेत्र का यह नाम इसे सींचने वाली सिन्धु तथा गंगा नामक दो नदियों के नाम पर पड़ा है। खेती के लिए उपजाऊ मिट्टी होने के कारण इस इलाके में जनसंख्या का घनत्व बहुत अधिक है।

4. 250 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर से कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों के नाम लिखिए।
Ans – कम जनसंख्या वाले क्षेत्र- इन क्षेत्र में सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश एवं अंडमान व निकोबार द्वीप समूह आते हैं। यहाँ जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 100 व्यक्ति से भी कम है।

5. उत्तरप्रदेश की कुल जनसंख्या भारत की कुल जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत भाग है। क्यों ?
उत्तर : -इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में उतार-चढ़ाव नहीं है, यद्यपि मैदान बहुत उपजाऊ है |
-यहाँ की जलवायु मुख्यतः उष्णदेशीय मानसून की है परन्तु समुद्र तल से ऊँचाई बदलने के साथ इसमें परिवर्तन होता है।
-विविध स्थलाकृति एवं जलवायु के कारण इस क्षेत्र का प्राणी जीवन समृद्ध है। 


6. उत्तरी भारत की तुलना में दक्षिण भारत की जनसंख्या में क्या अन्तर दिखाई देता है ? लिखिए।
उत्तर : – उत्तरी भारत में मैदान उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी से बने हैं। जहाँ कई प्रकार की फसलें, जैसे-गेहूँ, चावल, गन्ना और जूट उगाई जाती हैं। अत: यहाँ जनसंख्या का घनत्व ज्यादा है।(जनसंख्या :504,196,432)
– भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार , दक्षिण भारत की अनुमानित जनसंख्या 252 मिलियन है, जो भारत की कुल जनसंख्या का लगभग पांचवां हिस्सा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*