mp board admit card 2023 kaise download kare | एडमिट कार्ड कैसे निकाले 2023 | mpbse Admit card 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड बारहवीं एडमिट कार्ड 2023 मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी होता है। छात्रों को अपना एमपी बोर्ड 2023 एडमिट कार्ड क्लास 12 ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। Class 12 MP Board Admit Card 2023 डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे से पढ़ें।

पहला स्टेप: सबसे पहले आपको एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा या इस पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।

दूसरा स्टेप: इसके बाद आपको अपना मुख्य परीक्षा – प्रवेश पत्र 2023 का डैशबोर्ड दिखाई देगा।

तीसरा स्टेपः फिर आपको अपना आवेदन क्रमांक या रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।

चौथा स्टेपः सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा।

पांचवा स्टैपः आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

एमपी बोर्ड कक्षा 12 एडमिट कार्ड 2023 पर जानकारी

छात्रों को अपने कक्षा 12 एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 में प्रत्येक विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए, जो इस प्रकार हैं-

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. परीक्षण केंद्र का नाम
  3. परीक्षण केंद्र का पता
  4. उम्मीदवार की फोटो
  5. रोल नंबर
  6. उम्मीदवारों के लिए निर्देश

एमपी बोर्ड के बारे में

एमपी बोर्ड (MP Board) को ही मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) के नाम से जाना जाता है। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा की परीक्षाएँ हर साल माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा फरवरी और मार्च के महीने में करवाई जाती हैं। एमपी बोर्ड परीक्षा में हर साल लाखों छात्र शामिल होते हैं। इसका मुख्यालय भोपाल में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्थाओं में से एक है। एमपीबीएसई (MPBSE) हाई स्कूल और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं को आयोजित करवाता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट- mpbse.nic.in | mpbse.mponline.gov.in

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 के मुख्य पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*