अध्याय 6 अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
[International Organisation]
वस्तुनिष्ठ प्रश्न -विकल्पीय प्रश्न बहु
- संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों की चर्चा चार्टर के किस अनुच्छेद में की गई है ?
(i) अनुच्छेद 5
(ii) अनुच्छेद 6
(iii) अनुच्छेद 7
(iv) अनुच्छेद 8.
- सेंट जेम्स पैलेस में ‘लंदन घोषणा’ निम्नांकित में से कब की गई थी ?
( i) 12 जून, 1941
(ii) 21 अक्टूबर, 1942
(iii) 24 जुलाई, 1943
(iv) 24 अक्टूबर, 1945.
- 25 अप्रैल, 1945 को प्रारम्भ हुए सैन फ्रांसिस्को सम्मेलन में कितने राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ?
(i) 30
(ii) 50
(iii) 76
(iv) 120.
- निम्नांकित में किस संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव की मृत्यु वायु दुर्घटना में हुई थी ?
(i) डैग हेम्मरक्जोल्ड
(ii) यू-थांट
(iii) कुर्त वाल्डहीम
(iv) जेवियर पेरेज द कयूएलर ।
- संयुक्त राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय बाल आपात कोष की स्थापना की गई थी –
(i) 1942 में
(ii) 1944 में
(iii) 1946 में
(iv) 1948 में।
- ‘संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम’ की स्थापना हुई
(i) 1965 में
(ii) 1975 में
(iii) 1985 में
(iv) 1995 में ।
- विश्व बैंक की स्थापना कब हुई ?
(i) सन् 1946
(ii) सन् 1980
(iii) सन् 1992
(iv) सन् 1987.
- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में कितने कार्यपालक निर्देशक होते हैं ?
(i) 20
(ii) 22
(iii) 24
(iv) 26.
- 1 नवम्बर, 1994 से संयुक्त राष्ट्र संघ का कौन-सा अंग स्थगित है ?
(i) सुरक्षा परिषद्
(ii) न्यासिता परिषद्
(iii) आर्थिक तथा सामाजिक परिषद्
(iv) आम सभा
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में निषेधाधिकार सम्पन्न देश नहीं है
(i) चीन
(ii) अमेरिका
(iii) भारत
(iv) फ्रांस ।
- निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के प्रस्ताव को ज्यादा वजनदार बनाता है ?
(i) परमाणु क्षमता
(ii) भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के जन्म से ही उसका सदस्य है
(iii) भारत एशिया में है
(iv) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था ।
- परमाणु प्रौद्योगिकी के शान्तिपूर्ण उपयोग और उसकी सुरक्षा से सम्बद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी का नाम है
(i) संयुक्त राष्ट्र संघ की निरस्त्रीकरण समिति
(ii) अन्तर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेन्सी
(iii) संयुक्त राष्ट्र संघ अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति
(iv) इनमें से कोई नहीं।
- विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित में से किस संगठन का उत्तराधिकारी है ?
(i) जनरल एग्रीमेण्ट ऑन ट्रेड एण्ड टैरिफ
(ii) जनरल अरेंजमेंट ऑन ट्रेड एण्ड टैरिफ
(iii) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(iv) संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम ।
उत्तर-1. (iii), 2. (1), 3. (ii), 4. (i), 5. (iii), 6. (i), 7. (1), 8. (iii), 9. (ii). 10. (iii), 11. (iv), 12. (i), 13. (i).
रिक्त स्थानों की पूर्ति
- संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज (झण्डे) की पृष्ठभूमि……………………..रंग की है।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की कुँजी को………………………….कहा जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र दिवस …………………………..को मनाया जाता है।
- भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का…………………………सदस्य है।
- यूनेस्को महानिदेशक का कार्यकाल …………………………का होता है।
- भारत 30 अक्टूबर, 1945 को ………………….का सदस्य बना।
- अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष की स्थापना …………………….में हुई।
- विश्व बैंक का मुख्यालय……………… स्थान पर स्थित है।
- ………………….संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव हैं।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ………………..स्थायी और…………………………. अस्थायी सदस्य हैं।
उत्तर- 1. हल्के नीले, 2. सुरक्षा परिषद्, 3. 24 अक्टूबर, 4. प्रारम्भिक, 5. छ: वर्ष, 6. संयुक्त राष्ट्र संघ, 7. 1945, 8. वाशिंगटन, 9. एंटोनियो गुटेरेस, 10. पाँच, दस
- जोड़ी मिलाइए
‘क’
- संयुक्त राष्ट्र संघ का संविधान
- संयुक्त राष्ट्र की विचारात्मक इकाई
- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या
- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय
- यूनेस्को मुख्यालय
‘ख
(i) पन्द्रह
(ii) हेग (नीदरलैण्ड)
(iii) महासभा
(iv) पेरिस
(v) चार्टर
उत्तर – 1. (v). 2. (iii), 3. (i), 4. (ii), 5. (iv).
एक शब्द/वाक्य में उत्तर
- संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारी भाषाएँ कौन-सी हैं ?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान सदस्य देशों की संख्या लिखिए।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है ?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव का नाम लिखिए।
- विश्व व्यापार संगठन का गठन कब हुआ ?
- विश्व व्यापार संगठन के वर्तमान महानिदेशक का नाम लिखिए।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी मण्डल में कितने सदस्य होते हैं ?
- यूनेस्को ने 2018 के लिए किसे विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया था ?
- यूनेस्को के वर्तमान महानिदेशक का नाम लिखिए।
- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के वर्तमान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम लिखिए।
- वर्तमान में न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एन.सी.जी.) के कितने देश सदस्य हैं ?
- भारत विश्व बैंक में किस प्रकार का सदस्य है ?
उत्तर – 1. अंग्रेजी तथा फ्रेंच, 2. 193, 3. पाँच, 4. एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल), 5. 1 जनवरी, 1995 को, 6. रोबर्टो एजेवेडो, 7. चौबीस, 8. ग्रीस की राजधानी एथेंस को, 9. आँद्रे अजोले (फ्रांस), 10. अब्दुलक्वी अहमद यूसुफ (सोमालिया) तथा एक्सयू हनक्इन (चीन), 11. 48, 12. मौलिक सदस्य ।
सत्य / असत्य
- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 में हुई। में
- संयुक्त राष्ट्र संघ का सचिवालय न्यूयार्क में स्थित है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के तीन प्रधान अंग हैं।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन 7 अप्रैल, 1948 को स्थापित हुआ।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैण्ड) में है तथा इसके वर्तमान महानिदेशक इथियोपिया के डॉ. टैड्रोस एडरेनॉम गैबरेयेसस हैं।
- ह्यूमन राइट्स वॉच अमेरिका का शासकीय मानवाधिकार संगठन है।
- अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा ऐजेंसी का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का समाधान करना है।
- सुरक्षा परिषद् के निर्णय से असन्तुष्ट होने पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव वीटो का प्रयोग कर सकता है।
- रूजवेल्ट के परामर्श पर अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
- विश्व बैंक अपनी अर्जित पूँजी तथा संचित निधि से अधिक ऋण दे सकता है।
उत्तर – 1. सत्य, 2. सत्य, 3. सत्य, 4. सत्य, 5. सत्य, 6. असत्य, 7. असत्य, 8. असत्य, 9 सत्य, 10. असत्य ।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. किसे विश्व की लघु संसद की उपमा दी जाती है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र की विचारात्मक इकाई अर्थात् महासभा को विश्व की लघु संसद अथवा संसार की नगर सभा की उपमा दी जाती है।
प्रश्न 2. भारत का संयुक्त राष्ट्र को विश्वव्यापी संगठन बनाने में क्या योगदान है ?
उत्तर भारत का सदैव यह प्रयास रहा है कि विश्व के समस्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण करें जिससे कि यह संगठन विश्वव्यापी बन सके।
प्रश्न 3. एमनेस्टी इण्टरनेशनल क्या है ?
उत्तर- एमनेस्टी इण्टरनेशनल एक स्वयंसेवी संगठन है जो सम्पूर्ण विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है तथा मानवाधिकारों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार करके उसे प्रकाशित करता है।
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में स्थाई सदस्यता हेतु भारत की दावेदारी के पक्ष में कोई दो तर्क दीजिए।
उत्तर – ( 1 ) भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक एवं विशाल जनसंख्या वाला देश है तथा (2) भारत अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।
प्रश्न 5. भारत की सुरक्षा परिषद् की स्थाई सदस्यता का विरोध करने वाले देशों द्वारा दिए गए किन्हीं दो तर्कों को लिखिए।
उत्तर – ( 1 ) भारत के आलोचक देश उसके परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित हैं तथा
(2) कुछ आलोचक देशों की मान्यता है कि पाकिस्तान के साथ सम्बन्धों में कठिनाई की वजह से भारत स्थायी सदस्य के रूप में अप्रभावी रहेगा।
प्रश्न 6. विश्व बैंक के कोई दो प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर- (1) विश्व बैंक सदस्य राष्ट्रों की विकास योजनाओं हेतु ऋण देता है तथा (2) सदस्य राष्ट्रों की उत्पादकता के स्तर को बढ़ाना विश्व बैंक का प्रमुख कार्य है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर- हमें निम्नलिखित कारणों की वजह से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की आवश्यकता पड़ती है
( 1 ) दो अथवा दो से अधिक देशों के बीच उत्पन्न हुए विवाद का शान्तिपूर्ण हल वार्ताओं के दौर द्वारा ही हो सकता है। परस्पर बातचीत द्वारा ऐसे विवादों को बिना युद्ध के हल करने के दृष्टिकोण से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समस्याओं के शान्तिपूर्ण समाधान में ऐसे संगठन सदस्य देशों के मददगार सिद्ध होते हैं।
(2) अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ऐसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं के समाधान हेतु परमावश्यक होते हैं जिनसे निपटने के लिए विभिन्न देशों को मिलकर सहयोग करना जरूरी होता है।
(3) एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन नियमों तथा नौकरशाही की एक रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इससे उसके सदस्यों को यह विश्वास होता है कि लागत में सभी की समुचित सहभागिता होगी, लाभ का विभाजन न्यायोचित होगा तथा जब कोई सदस्य उस समझौते में शामिल हो जाता है। तो वह इस समझौते के नियम एवं शर्तों का पूर्णतया परिपालन करेगा।
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र के कोई चार उद्देश्य (लक्ष्य) लिखिए।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के निम्नलिखित चार उद्देश्य (लक्ष्य) हैं (1) आगामी पीढ़ियों की युद्ध से रक्षा करना।
(2) मूलभूत मानवाधिकारों, मानवीय गरिमा एवं कार्य तथा महिला, पुरुष एवं राष्ट्र में विश्वास को मजबूती प्रदान करना
(3) सामाजिक प्रगति तथा बेहतर जीवन स्तर को प्रोत्साहित करना ।
(4) ऐसी परिस्थितियाँ पैदा करना जिसमें न्याय, समझौतों तथा अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों इत्यादि द्वारा उत्तरदायित्वों का पालन किया जा सके।
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हासिल करने हेतु किसी राष्ट्र को किन शर्तों का पालन करना पड़ता है ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हासिल करने के लिए सम्बन्धित राष्ट्र शान्तिप्रिय होना चाहिए तथा उसकी संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों एवं सिद्धान्तों में आस्था होनी चाहिए। इस शर्त के अलावा उसकी सदस्यता का प्रस्ताव सुरक्षा परिषद् के न्यूनतम नौ सदस्यों द्वारा स्वीकृत होना चाहिए। उक्त नौ सदस्यों में सुरक्षा परिषद् के पाँचों स्थायी सदस्यों की स्वीकृति आवश्यक रूप से होनी चाहिए। अतः स्पष्ट है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी नवीन राष्ट्र को तभी दस्यता मिल पाती है जब समस्त स्थायी सदस्य इससे सहमत हों। इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता तब ही प्राप्त होगी जब सुरक्षा परिषद् के इस प्रस्ताव को महासभा अपने दो तिहाई बहुमत से पारित कर दे।
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र महासभा के कार्यों को क्रियान्वित करने हेतु कौन-कौन-सी समितियाँ हैं ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र महासभा अपने कार्यों को निम्नलिखित सात समितियों के माध्यम से क्रियान्वित करती है (1) राजनीतिक तथा सुरक्षा समिति, (2) आर्थिक तथा वित्तीय समिति, (3) सामाजिक, मानवीय तथा सांस्कृतिक समिति, (4) न्यास समिति, (5) प्रशासकीय तथा बजट समिति,(6) कानूनी समिति, और (7) विशेष राजनीतिक समिति ।
प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र महासभा से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ की ‘विचारात्मक इकाई’ है, जिसे ‘विश्व की नगर सभा’ तथा ‘संसार की लघु संसद’ की उपमा भी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रत्येक सदस्य देश महासभा का भी सदस्य होता है, जिन्हें समान मताधिकार दिया गया है। इसका अधिवेशन प्रतिवर्ष कम-से-कम एक बार अवश्य बुलाया जाता है, जो सामान्यतया सितम्बर माह में न्यूयार्क में होता है। आवश्यक होने पर विशेष अधिवेशन भी हो सकते हैं। नए सदस्यों को सदस्यता देना, सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों का चयन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति, बजट पारित करना तथा शान्ति, सुरक्षा एवं सहयोग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व महासभा को ही प्रदान किया गया है।
प्रश्न 6. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् क्या है ?
उत्तर- सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारिणी है जिसे ‘संयुक्त राष्ट्र की कुँजी (हृदय)’, ‘विश्व का पुलिसमैन’ तथा ‘संयुक्त राष्ट्र की प्रवर्तन भुजा’ इत्यादि की संज्ञा भी दी गई है। इसके पाँच स्थायी सदस्य- अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस तथा रूस हैं। इसके अलावा इसमें दस अस्थायी सदस्य होते हैं, जिनका निर्वाचन महासभा द्वारा प्रत्येक दो वर्ष पश्चात् किया जाता है। अस्थायी सदस्यों में सामान्यतया पाँच अफ्रीकी एशियाई देशों से, दो लैटिन अमेरिका, दो पश्चिमी यूरोप तथा एक पूर्वी यूरोप से चुना जाता है। अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम से सभी देश एक-एक माह के लिए सुरक्षा परिषद् की अध्यक्षता करते हैं। सुरक्षा परिषद् के पाँचों स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार ‘वीटो’ प्राप्त होता है। सुरक्षा परिषद् का प्रमुख कार्य विश्व में शान्ति की स्थापना करके उसे बनाए रखना है।
प्रश्न 7. संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का अर्थ है सुरक्षा परिषद् के ढाँचे में बदलाव। इस कथन का सत्यापन करें।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों में सुरक्षा परिषद् अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधार का तात्पर्य सुरक्षा परिषद् के ढाँचे में बदलाव है। वर्तमान में सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य हैं जिनमें 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी हैं। अमेरिका, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन तथा चीन सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य हैं, जिन्हें किसी भी प्रस्ताव पर वीटो शक्ति प्रयुक्त करने का अधिकार है। अत: इन पाँचों का सुरक्षा परिषद् में आधिपत्य है तथा समस्त फैसले इन्हीं के द्वारा लिए जाते हैं। इसी कारण से अन्य देशों में असन्तोष की भावना है। तथा वे चाहते हैं कि इस वीटो शक्ति का अन्त किया जाए। अगर संयुक्त राष्ट्र संघ में इस प्रकार का कोई सुधार किया जाता है तो सुरक्षा परिषद् के ढाँचे में बदलाव अर्थात् परिवर्तन होगा।
प्रश्न 8. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् के कार्य लिखिए।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् के प्रमुख कार्य अग्र प्रकार हैंहैं
(1) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का प्रमुख कार्य अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति को बनाए रखना है।
(2) सुरक्षा परिषद् का एक अन्य कार्य शान्ति भंग होने के खतरे को टालना भी है।
(3) अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में सुरक्षा परिषद् जो भी फैसला करती है, उसको क्रियान्वित करना उसी का दायित्व है।
(4) सुरक्षा परिषद् शान्ति एवं सुरक्षा के भंग होने की सम्भावना पर विवादों की जाँच पड़ताल तथा छानबीन करती है।
(5) सुरक्षा परिषद् जो भी कार्य करती है, उसकी योजना बनाना उसी का काम है।
प्रश्न 9. संयुक्त राष्ट्र संघ न्यास परिषद् के मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर संयुक्त राष्ट्र संघ की न्यास परिषद् के प्रमुख कार्य निम्नवत् हैं (1) न्यास क्षेत्रों का प्रशासन करने वाली इकाइयों द्वारा प्रेषित प्रतिवेदन पर विचार करना।
(2) न्यास क्षेत्रों के निवासियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर प्रशासन करने वाली इकाई द्वारा व्यक्त प्रतिक्रिया के सन्दर्भ में विचार विमर्श करना ।
(3) न्यास क्षेत्रों की यात्रा करना, जो कि प्रशासकीय इकाई के सुझाव द्वारा निर्धारित समय पर ही की जाती है।
(4) न्यासधारिता के समझौते में उल्लिखित शर्तों के अनुपालन में अन्य कार्य क्रियान्वित करना।
प्रश्न 10. संयुक्त राष्ट्र संघ की वीटो पावर (निषेधाधिकार शक्ति) से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- वीटो का अर्थ निषेधात्मक वोट है। सुरक्षा परिषद् के प्रत्येक स्थायी सदस्य को निषेधात्मक मत प्राप्त है। किसी भी स्थायी सदस्य द्वारा इसका प्रयोग करने पर कोई भी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हो सकता है। सरल शब्दों में कहा जा सकता है कि सुरक्षा परिषद् के प्रत्येक सदस्य देश का एक वोट होता है। प्रक्रिया सम्बन्धी मामलों में फैसले हेतु 15 में से 9 सदस्यों द्वारा सकारात्मक मतदान करना परमावश्यक होता है। प्रमुख मामलों में 9 वोट का निर्णय के पक्ष में पड़ना जरूरी होता है। इसके साथ ही पाँचों सदस्यों की सहमति भी आवश्यक होती है। इन पाँचों सदस्यों की सहमति को ‘महान शक्तियों की आम सहमति’ तथा वीटो (निषेधाधिकार) शक्ति के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 11. संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का योगदान लिखिए।
उत्तर भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रबल समर्थक है, अत: वह उसमें पूर्ण आस्था रखता है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में निर्णायक भूमिका का निर्वहन किया है। हमने प्रारम्भ से ही संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली तथा उसके संगठन में सहभागिता की है। संयुक्त राष्ट्र संघ सचिवालय में लगभग 140 से अधिक भारतीय कार्यरत हैं। भारत ने सदैव यह प्रयास किए कि विश्व के सभी देश संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता ग्रहण करें। संघ की वर्तमान सदस्य संख्या 193 तक पहुँचाने में भारत का निश्चित रूप से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारे देश ने संयुक्त राष्ट्र संघ में उपनिवेशवाद तथा साम्राज्यवाद का तीव्र विरोध किया है।
प्रश्न 12. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् को संक्षेप में समझाइए ।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के इस 54 सदस्यीय अंग के सदस्यों का निर्वाचन तीन वर्ष की समयावधि हेतु महासभा द्वारा किया जाता है। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं। परिषद् अपने ही सदस्यों में से किसी एक को एक वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष चुनती है, तो सामान्यतया किसी छोटे राष्ट्र का होता है। आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् की वर्ष में दो बैठकें होती हैं जिनमें एक न्यूयार्क तथा दूसरी जेनेवा में होती है। संयुक्त राष्ट्र संघ का यह अंग आर्थिक, सामाजिक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर उन पर अपनी रिपोर्ट तैयार करता है तथा तत्सम्बन्धी परामर्श महासभा तथा अन्य सम्बन्धित संस्थाओं को प्रेषित करता है।
प्रश्न 13. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् के उद्देश्य लिखिए।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् के निम्न चार उद्देश्य हैं
(1) उच्च जीवन स्तर, पूर्ण रोजगार, आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति तथा विकास को प्रोत्साहन देना।
(2) अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को हल करने के प्रयास करना
(3) संस्कृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग का मार्ग प्रशस्त करना ।
(4) जाति, लिंग, भाषा तथा धर्म इत्यादि के पक्षपात के बिना मानवाधिकारों तथा मौलिक स्वतन्त्रताओं हेतु सम्मान विकसित करना ।
प्रश्न 14. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख अंगों को संक्षेप में समझाइए। में
उत्तर- विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख अंग निम्न प्रकार हैं (1) सभा- इसमें समस्त सदस्य देशों के प्रतिनिधि होते हैं। इनकी प्रतिवर्ष एक बार आवश्यक रूप से बैठक होती है। सभी का प्रमुख कार्य नीति निर्धारण करना है।
(2) कार्यकारी मण्डल – विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यकारी मण्डल 24 सदस्यीय होता है। इनका निर्वाचन सभा द्वारा चिकित्सा इत्यादि कार्यों के विशेषज्ञ लोगों द्वारा किया जाता है। इसकी बैठक आवश्यक रूप से प्रति दो वर्ष बाद होती है।
(3) सचिवालय – विश्व स्वास्थ्य संगठन के सचिवालय में एक महानिदेशक तथा उसका कर्मचारी वर्ग होता है। महानिदेशक विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों की देखभाल करता है। इसका मुख्य कार्यालय जेनेवा में स्थित है। वर्तमान में हाँगकाँग के डॉ. मारग्रेट चान इसके महानिदेशक पद पर आसीन हैं।
प्रश्न 15. विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्य लिखिए।
उत्तर – विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख कार्य निम्न प्रकार हैं
(1) स्वास्थ्य संगठन का प्रमुख कार्य विश्व के देशों को बीमारियों की रोकथाम जागरूक करना है।
(2) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा टीकों एवं औषधियों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड निर्धारित किए जाते हैं।
(3) विश्व स्वास्थ्य संगठन सार्वजनिक सेवा में सक्रिय लोगों को प्रशिक्षण देने का कार्य करता है।
(4) विश्व स्वास्थ्य संगठन सिर्फ रोगों का उन्मूलन ही नहीं करता बल्कि उसका ध्येय सम्पूर्ण शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक कल्याण को प्रोत्साहन देना है।
प्रश्न 16. ‘यूनेस्को’ के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान तथा सांस्कृतिक संगठन अर्थात् यूनेस्को की स्थापना नवम्बर 1946 में हुई, जिसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सांस्कृतिक गतिविधियों की सर्वप्रमुख संस्था है। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के प्रसार तथा राष्ट्रों के बीच बौद्धिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग के माध्यम से मानव सभ्यता एवं संस्कृति के विकास में योगदान देना है। यूनेस्को का गठन तीन अंर्गो-सामान्य सभा कार्यकारी मण्डल तथा सचिवालय द्वारा हुआ है। इसके क्षेत्राधिकार में मुख्यतया तीन विषय – शिक्षा, विज्ञान तथा संस्कृति सम्मिलित हैं।
प्रश्न 17. यूनेस्को के प्रमुख कार्यक्रमों को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर- यूनेस्को के प्रमुख कार्यक्रम निम्नवत् हैं
(1) साक्षरता आन्दोलन,
(2) संयुक्त राष्ट्र संघ तथा मानवीय अधिकारों के सम्बन्ध में शिक्षण,
(3) अनिवार्य शिक्षा तथा शिक्षा मानदण्डों को ऊपर उठाना,
(4) वैज्ञानिक तथा शिक्षा सम्बन्धी विशेषज्ञों को एकत्रित करना,
(5) वैज्ञानिकों, कलाकारों तथा शिक्षकों के कार्यों को एक किया जाना, तथा (6) अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना हेतु उत्तम परिस्थितियाँ उत्पन्न करना ।
प्रश्न 18. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के गठन को संक्षेप में समझाइए ।
उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 3 अप्रैल, 1946 को हेग नगर में हुई। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के संविधान में 75 अनुच्छेद हैं। वर्तमान में इसके न्यायाधीशों की संख्या 15 है। सुरक्षा परिषद् तथा महासभा द्वारा न्यायाधीशों को 9 वर्ष की समयावधि हेतु चुना जाता है। ये व्यक्ति अन्तर्राष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ होते हैं। न्यायालय में सभी निर्णय बहुमत से लिए जाते हैं। न्यायालय का कार्य अंग्रेजी एवं फ्रेंच भाषा में किया जाता है। वर्तमान में अब्दुलक्वी यूसुफ (सोमाली) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के अध्यक्ष पद पर कार्यरत् हैं। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में व्यक्ति नहीं सिर्फ देश ही वादी तथा प्रतिवादी हो सकती हैं। अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के फैसले खुली अदालत में मुनाए जाते हैं तथा उस पर सभापति एवं रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर होते हैं।
प्रश्न 19. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के क्षेत्राधिकार को समझाइए।
उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के क्षेत्राधिकार को निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है
(1) ऐच्छिक क्षेत्राधिकार- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय किसी राष्ट्र द्वारा उसके सम्मुख प्रस्तुत वाद की सुनवाई करता है। यह उसका ऐच्छिक क्षेत्राधिकार है।
(2) अनिवार्य क्षेत्राधिकार- अपने इस क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय अन्तर्राष्ट्रीय संधि की व्यापक तथा अन्तर्राष्ट्रीय कानून का कोई प्रश्न उत्पन्न होने की परिस्थिति में अपना फैसला सुनाता है।
(3) परामर्शदात्री क्षेत्राधिकार- अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा, सुधार परिषद् तथा संयुक्त राष्ट्र की अन्य विशिष्ट एजेन्सियों को कानूनी प्रश्नों पर परामर्श देने का क्षेत्राधिकार भी रखता है।
प्रश्न 20. भारत के लिए एन. एस. जी. (न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप) की सदस्यता क्यों महत्वपूर्ण है ? कोई चार कारण लिखिए।
उत्तर- भारत के लिए एन. एस. जी. की सदस्यता निम्न कारणों की वजह से महत्त्वपूर्ण है
(1) भारत को एन. एस. जी. से दवाइयों से लेकर परमाणु रिएक्टरों तक की तकनीक प्राप्त करने में सरलता होगी।
(2) एन. एस. जी. में सम्मिलित होने के बाद भारत कानूनी रूप से परमाणु हथियार सम्पन्न देश बन जाएगा।
(3) क्योंकि, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के प्रत्येक देश को वीटो अधिकार है ऐसे में विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ेगा।
(4) भारत धीरे-धीरे जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता घटाना चाहता है तथा स्वच्छ ऊर्जा हेतु परमाणु ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने की आवश्यकता है।
दीर्घ उत्तरीय / विश्लेषणात्मक प्रश्न
प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों का उल्लेख कीजिए ।अथवा संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंग लिखते हुए किसी एक को समझाइए ।
उत्तर संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग
( 1 ) महासभा – यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है। संयुक्त राष्ट्र संघ
का प्रत्येक सदस्य इसका सदस्य होता है। प्रतिवर्ष इसका अधिवेशन अवश्य होता है। आवश्यक होने पर विशेष अधिवेशन भी हो सकते हैं। नए सदस्यों को सदस्यता देना, सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों का चयन, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव की नियुक्ति तथा बजट पारित करना इत्यादि इसके प्रमुख कार्य हैं। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 193 है।
(2) सुरक्षा परिषद्- इसे संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यकारिणी की संज्ञा दी जा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैण्ड), फ्रांस, रूस तथा चीन इसके स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा इसमें 10 अस्थायी सदस्य होते हैं, जिनका निर्वाचन महासभा प्रति दो वर्ष बाद करती है। इसका प्रमुख कार्य विश्व में शान्ति की स्थापना करके उसे बनाए रखना है।
(3) आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्-इसका गठन महासभा द्वारा निर्वाचित सदस्यों से होता है। यह विश्व में सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण सम्बन्धी कार्य करती है।
(4) न्यास परिषद्-यह परिषद् उन देशों के प्रबन्धन की देखभाल हेतु गठित की गई है, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् औपनिवेशिक देशों से मुक्ति मिली थी, लेकिन जो स्वयं अपना शासन चलाने में सक्षम नहीं थे।
5)र्राष्ट्रीय न्यायालय- यह विश्व के देशों के बीच के विवादों का निर्णय अन्तर्राष्ट्रिीय कानूनों के अनुसार करता है। इसके न्यायाधीशों की नियुक्ति महासभा द्वारा की जाती है इस मुख्यालय देगा में है।
6) मचिवालय सचिवालय संयुक्त राष्ट्र संघ के विविध अंगों तथा उसके स्वयं के कार्यालय के रूप में कार्य करता है। महाचार्य का सर्वोच्च पदाधिकारी होता है तथा उसका चयन सुरक्षा परिषद की अनुशंसा पर महासभा द्वारा किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अर्तमान महासचिव एटेनिय गुतप्रेस (पुर्तगल हैं।
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों के नाम लिखिए व उसके उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र मंत्र के प्रमुख अंग महासभा सुरक्षा परिषद् आर्थिक एवं सामाजिक संरषद् न्याय परिषद् अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तथा सचिवालय है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा पत्र के अनुसार इसके प्रमुख उद्देश्य निम्न प्रकार हैं (1) बुद्ध एवं विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा का अनुकरण करना तथा इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु शान्ति विरोधी तत्वों के निराकरण एवं आक्रामक अत्यं व शांति के अन्य अतिक्रमणों के दसन के लिए प्रभावकारी सामूहिक उपाय करना संयुक्त राष्ट्रका मुख्य उद्देश्य है। यह ऐसे अन्तर्राष्ट्र का समाधान अथवा समझौता करता है जिनमें विश्व शांति भी होने का भय है
(2) समानाधिकार एवं आत्म निर्णय-राष्ट्रों के समान अधिकारों एवं आत्म निर्णय के अचर में विश्व के देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बका विकास तथा विश्व शान्ति को सुदृढ़ जनाने हेतु अन्य उपाय करना भी संयुक्त राष्ट्र संघ का ही उद्देश्य है।
(3) विभिन्न समस्याओं का समाधान संयुक्त राष्ट्र संघ का एक अन्य उद्देश्य आर्थिक सामाजिक तथा अन्य अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग जात करने एवं मानवाधिकारी तथा मूलभूत स्वतन्त्रताओं के प्रति सम्मान की भावना का मन्विद्धन करता है।
4) समन्वय की स्थापना इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्रस्तुत विविध राष्ट्रों के क्रियाकलाम में उचित तालमेल बनाए रखने के लिए एक केन्द्र की स्थापना करना भी संयुक्त राष्ट्रसंघकाही व्हेश्य है।
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई छः आधारभूत सिद्धान्त लिखिए।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ के आधारभूत सिद्धान्त संयुक्त राष्ट्र संघ के आधारभूत सिद्धान्तों का उल्लेख उसके चार्टर के किया गया है जिन्हें संक्षेप में निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है तुच्छेद 2 में (3) सभी देश एक समान तथा सम्प्रभुता सम्पन्न है।12 संयुक्त राष्ट्र संत्रे किसी भी सदस्य राष्ट्र के आन्तरिक घरेलू मामलों में किसी भी उत्कार का हस्तार नहीं करेगा।(3) संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश उन उत्तरदायित्वों का पूर्ण निष्ठा से परिपालन करेंगे जो उन्होंने चार्टर के अन्तर्गत ग्रहण किए हैं। (4) संघ का प्रत्येक सदस्य अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का समाधान शान्तिपूर्ण तरीके से इस प्रकार करेगा जिससे कि अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा तथा न्याय किसी भी खतरे में न पड़े।
(5) संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देश किसी भी राष्ट्र की स्वतन्त्रता छीनने के लिए न तो बल प्रयोग करने की धमकी देंगे तथा न ही किसी प्रकार की शक्ति प्रयुक्त करेंगे। ( 6 ) संघ चार्टर के प्रतिकूल कार्य करने वाले किसी भी सदस्य देश की सहायता अन्य सदस्य राष्ट्र नहीं करेंगे लेकिन चार्टर की अधीन की गई संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यवाही में समस्त सदस्य देश सहयोग करेंगे।
प्रश्न 4. भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष का समर्थन आप कैसे करेंगे ? अपने प्रस्ताव का औचित्य सिद्ध कीजिए।
उत्तर- वर्तमान परिस्थितियों में भारत विश्व का एक शक्तिशाली देश है। हमारा स्पष्ट रूप से मानना है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत को स्थायी सदस्यता प्रदान की जानी चाहिए। भारतीय दावे के सन्दर्भ में मुख्य रूप से निम्न तर्क प्रस्तुत किए जा सकते हैं
(1) हमारा देश भारत विश्व में चीन के बाद सर्वाधिक जनसंख्या वाला दूसरा देश है।
(2) विश्व के सर्वाधिक बड़े लोकतान्त्रिक देश के रूप में हमारा स्थान पहला है।
(3) भारत विश्व की नवीन उभरती हुई आर्थिक शक्ति है।
(4) हमारे देश ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र संघ की नीतियों में बढ़चढ़ कर सहभागिता की है।
(5) संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में भी भारत ने नियमित रूप से अपना योगदान दिया है।
(6) हमारे देश ने सदैव शीत युद्ध तथा सैन्य गुटबन्दी आदि का विरोध किया है।
( 7 ) विश्व में शान्ति स्थापित करने के संयुक्त राष्ट्र संघ के सद्प्रयासों में भारत ने अपनी ठोस भूमिका का निर्वहन किया है।
प्रश्न 5. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना के प्रमुख क्या उद्देश्य हैं ? इसके प्रमुख कार्यों की विवेचना कीजिए।
उत्तर- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के उद्देश्यों को संक्षेप में निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है (1) अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक सहयोग की स्थापना- मुद्रा कोष का प्रमुख उद्देश्य सदस्य देशों में मुद्रा नीति सम्बन्धी सहयोग स्थापित करना है।
(2) सन्तुलित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा- अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का कोई भी सदस्य इसकी अनुमति के बिना अन्तर्राष्ट्रीय लेन-देन अथवा भुगतानों पर किसी प्रकार का प्रतिबन्ध नहीं लगा सकता है।
(3) विनिमय स्थायित्व को प्रोत्साहित करना – मुद्रा कोष का एक उद्देश्य विनिमय दरों में स्थायित्व लाना है।
(4) बहुमुखी भुगतान – अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का एक उद्देश्य यह भी है कि वह ऐसी अन्तर्राष्ट्रीय भुगतान व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास करता है, जिसमें प्रत्येक देश अल्प समयावधि में परस्पर एक-दूसरे की मुद्रा में भुगतान स्वीकारने को तैयार हो जाते हैं।
(5) भुगतान शेषों के असन्तुलन की अवधि एवं मात्रा में कटौती करना- मुद्रा कोष का अन्तिम उद्देश्य उक्त प्रयासों द्वारा सदस्य देशों के भुगतान असन्तुलन की अवधि एवं परिणाम को कम करना है जिससे उसके आर्थिक विकास में सहायता मिलती है।
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के कार्य
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रमुख कार्य निम्न प्रकार हैं
(1) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मुख्य कार्य सदस्य राष्ट्रों को अपने घाटों को पूरा करने हेतु वैदेशिक मुद्रा ऋण को रूप में देना है।
(2) मुद्रा कोष द्वारा सदस्य राष्ट्रों को ऋण देते समय वह आश्वासन लिया जाता है कि सम्बन्धित राष्ट्र सामान्य समयावधि के भीतर ऋण को ली गई मुद्रा में ही वापस कर देगा।
( 3 ) इसके द्वारा यह भी सुनिश्चित कर लिया जाता है कि राष्ट्र प्रारम्भिक मूल्य की तुलना में अपनी विनिमय दर में अधिकतम दस प्रतिशत से अधिक का बदलाव न लाए। में
(4) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का एक अन्य कार्य क्षतिपूरक वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराना है।
(5) अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष व्यवस्थापरक परिवर्तन सुविधा भी उपलब्ध कराता है।
प्रश्न 6. विश्व बैंक की कार्यप्रणाली एवं कार्यों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर- विश्व बैंक की कार्यप्रणाली एवं कार्य विश्व बैंक की कार्यप्रणाली एवं कार्यों को संक्षेप में निम्नलिखित बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है
(1) विकास योजनाओं हेतु ऋणग- विश्व बैंक विकास योजनाओं हेतु उस समय ऋण देता है, जब उसे यह विश्वास हो जाता है कि सदस्य देश ऋण लेने योग्य है तथा अन्य साधनों से उसे उचित शर्तों पर ऋण नहीं मिल पा रहा है।
( 2 ) पूँजी में से प्रत्यक्ष ऋण- विश्व बैंक अपनी पूँजी में से प्रत्यक्ष रूप से ऋण देता है। अनेक बार यह उधार ली गई पूँजी में से भी ऋण देता है। यह अपनी गारण्टी पर भी ऋण दिला सकता है।
(3) भुगतान की मुद्रा- जब विश्व बैंक किसी देश को गारण्टी पर ऋण दिलाता है तो ऋण देने वाला भुगतान करते समय उसी मुद्रा का उपयोग करेगा जिसमें ऋण लिया गया था।
(4) ब्याज – विश्व बैंक अपने कोषों में दिए गए ऋणों पर सदस्य देशों से समय-समय पर निर्धारित दरों से ब्याज वसूलता है।
(5) तकनीकी सहायता एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान- विश्व बैंक सदस्य देशों को अपने आर्थिक विशेषज्ञों से उनकी स्थिति का सामान्य पर्यवेक्षण कराकर उन्हें तकनीकी मदद देता है। इसके अलावा वह उनकी आर्थिक समस्याओं को हल करने में भी सहायक होता है।
Leave a Reply