तृतीय भाग लोकतान्त्रिक राजनीति-2
अध्याय 13 सत्ता की साझेदारी
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
. बहु-विकल्पीय प्रश्न
- बेल्जियम ने 1970 और 1993 के बीच अपने संविधान में कितनी बार संशोधन किया ?
(i) दो बार
(ii) तीन बार
(iii) चार बार
(iv) पाँच बार।
- बेल्जियम में जर्मन भाषी लोग कितने प्रतिशत हैं ?
(i) 1 प्रतिशत
(ii) 3 प्रतिशत
(iii) 5 प्रतिशत
(iv)7 प्रतिशत।
- सिंहली को श्रीलंका में कब राजभाषा घोषित किया गया ?
(i) 1980 में
(ii) 1975 में
(iii) 1965 में
(iv) 1956 में।
- श्रीलंका की आबादी में ईसाई लोगों का हिस्सा कितना है ?
(i) 18 फीसदी
(i) 14 फीसदी
(iii) 10 फीसदी
(iv)7 फीसदी।
- निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा बेल्जियम में नहीं बोली जाती ?
(i) डेनिश
(ii) फ्रेंच
(iiI) डच
(iv) इनमें से कोई नहीं।
- श्रीलंका में गृहयुद्ध की समाप्ति किस वर्ष में हुई ?
(i) 2002 में
(ii) 2007 में
(iii) 2009 में
(iv)2011 में।
- बेल्जियम के संविधान के अनुसार केन्द्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या
का अनुपात रहता है–
(i) एक अनुपात चार
(ii) एक अनुपात तीन
(iii) एक समान (बराबर)
(iv) एक अनुपात दो।
- उत्तर-पूर्वी श्रीलंका में स्वतन्त्र तमिल ईलम (सरकार) बनाने की माँग को संगठन बने-
(i) 1995 में
(ii) 1980 में
(iii) 1978 में
(iv) 1972 में।
- सत्ता बँटवारा निम्न में से किसके साथ हो सकता है ?
(i) धार्मिक समूहों
(ii) सामाजिक समूहों
(iii) भाषायी समूहों
(iv) उपर्युक्त सभी।
- कौन-सा जातीय समूह ब्रूसेल्स में बहुसंख्यक समूह है ?
(i) जर्मन भाषी
(ii) फ्रांसीसी भाषी
(iii) डच भाषी
(iv) इंग्लिश भाषी।
- निम्नलिखित में से किस देश में यूरोपीय संघ का मुख्यालय स्थित है ?
(i) बेल्जियम
(ii) फ्रांस
(iii) जर्मनी
(iv) हॉलैण्ड।
- निम्नलिखित में से किस देश में बहुसंख्यकवाद के कारण युद्ध छिड़ गया-
(i) बांग्लादेश
(ii) पाकिस्तान
(iii) श्रीलंका
(iv) भूटान।
- जब विभिन्न पार्टियाँ सरकार बनाने के लिए सत्ता में भागीदारी करती हैं तो उस सरकार को
क्या कहा जाता है?
(I) गठबन्धन
(ii) बहुसंख्यक
(iii) अल्पसंख्यक
(iv) सामुदायिक।
उत्तर-1. (iii), 2. (1), 3. (iv), 4. (iv), 5. (i), 6. (iii), 7(iii), 8. (ii), 9.(i), 10. (ii), 11. (i),
- (iii), 13. (i).
- रिक्त स्थानों की पूर्ति
- बेल्जियम……………का एक छोटा-सा देश है।
- बेल्जियम की कुल आबादी का 59 फीसदी हिस्सा ………….इलाके में रहता है।
- श्रीलंका में सिंहलियों की कुल जनसंख्या…………. फीसदी व तमिल………….. फीसदी हैं।
- आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में………… का रिकॉर्ड हमारे क्षेत्र के राष्ट्रों में सबसे अच्छा है।
- पूरे देश के लिए बनने वाली सामान्य सरकार को अक्सर……………..सरकार कहते हैं।
- श्रीलंका में गृहयुद्ध की समाप्ति वर्ष………………………में हुई।
- बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव…………….के आधार पर किया जाता है।
उत्तर-1. यूरोप, 2. फ्लेमिश, 3. 74 व 18, 4. श्रीलंका, 5. संघ या केन्द्र, 6. 2009, 7. भाषा।
सत्य/असत्य
- यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रूसेल्स है।
- बेल्जियम के नेताओं ने श्रीलंका के समान रास्ता अपनाने का फैसला किया।
- 1950 और 1960 के दशक में फ्रेंच और डच बोलने वाले समूहों के बीच मेल-जोल बढ़ा।
- सत्ता का बँटवारा लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के लिए ठीक है।
- प्रान्तीय या क्षेत्रीय स्तर की सरकारों को राज्य सरकार कहते हैं।
उत्तर-1. सत्य, 2. असत्य, 3. असत्य, 4. सत्य, 5. सत्य।
सही जोड़ी बनाइए
‘अ’
- श्रीलंका की राजधानी
- श्रीलंका की राजभाषा
- बेल्जियम की भाषा
- सत्ता का क्षैतिज बँटवारा
- सत्ता का सीधा बँटवारा
‘ब’
(क) डच एवं फ्रेंच
(ख) विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका
(ग) केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच
(घ) कोलम्बो
(ङ) सिंहली
उत्तर-1. → (घ),2.→ (ङ), 3. → (क), 4.→ (ख),5. → (ग)।
. एक शब्द/वाक्य में उत्तर
- श्रीलंका किस वर्ष में स्वतन्त्र राष्ट्र बना ?
- बेल्जियम की राजधानी बताइए।
- पार्टियाँ सत्ता के लिए आपस में क्या करती हैं ?
- कार्यपालिका और विधायिका द्वारा बनाए कानूनों पर अंकुश कौन रखता है ?
- श्रीलंका में कितने प्रतिशत लोग तमिल भाषा बोलते हैं ?
उत्तर-1. 1948, 2. ब्रूसेल्स, 3. प्रतिस्पर्धा, 4. न्यायपालिका, 5. 18 प्रतिशत ।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. गृहयुद्ध किसे कहते हैं ?
उत्तर-किसी देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई ऐसा रूप ले ले कि वह युद्ध सा लगे तो उसे गृहयुद्ध कहते हैं।
प्रश्न 2. युक्तिपरक से क्या आशय है ?
उत्तर-हानि-लाभ का सावधानीपूर्वक हिसाब लगाकर लिया गया फैसला पूरी तरह से नैतिकता पर आधारित फैसले के अक्सर उलट होता है।
प्रश्न 3. नैतिक तर्क का महत्त्व बताइए।
उत्तर-नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अन्तर्भूत महत्त्व को बताता है।
प्रश्न 4. सत्ता का उर्ध्वाधर विभाजन क्या है ?
उत्तर-इस व्यवस्था में सत्ता का विभाजन सरकार के विभिन्न स्तरों-केन्द्रीय, प्रांतीय तथा स्थानीय स्तर के बीच किया जाता है
प्रश्न 5. सत्ता का क्षैतिज बँटवारा क्या है ?
उत्तर-सत्ता के क्षैतिज विभाजन का आशय है-सरकार के विभिन्न अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्ति का विभाजन। सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहते अपनी-अपनी शक्ति का प्रयोग करते हैं।
प्रश्न 6. दबाव समूह क्या हैं ?
उत्तर-दबाव समूह वे संगठन हैं, जो सरकार की नीतियों के प्रभावों का विरोध करते हैं जिनसे उनके व्यक्तिगत लाभ प्रभावित होते हैं।
प्रश्न 7. संघीय सरकार किसे कहते हैं ?
उत्तर-पूरे देश के लिए बनने वाली एक सामान्य सरकार को संघीय या केन्द्रीय सरकार कहते हैं।
प्रश्न 8. श्रीलंका के कुछ तमिलों को भारतीय तमिल क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-उन्हें भारतीय तमिल इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे औपनिवेशिक शासनकाल में बागानों में काम करने के लिये भारत से लाए गए लोगों की संतान हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. बेल्जियम में जातीय संरचना जटिल कैसे है ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-(I) देश की कुल आबादी का 59 फीसदी हिस्सा फ्लेमिश इलाके में रहता है और डच बोलता है।
(ii) शेष 40 फीसदी लोग वेलोनिया क्षेत्र में रहते हैं और फ्रेंच भाषा बोलते हैं।
(iii) शेष एक फीसदी लोग जर्मन बोलते हैं।
(iv) राजधानी ब्रूसेल्स के 80 फीसदी लोग फ्रेंच बोलते हैं और 20 फीसदी लोग डच भाषा। इस प्रकार बेल्जियम में जातीय संरचना जटिल है।
प्रश्न 2. बेल्जियम और श्रीलंका ने अपनी सांस्कृतिक विभिन्नताओं को किस प्रकार से सुलझाया। तुलना कीजिए।
उत्तर- बेल्जियम और श्रीलंका दोनों ही देश लोकतान्त्रिक हैं। फिर भी सत्ता में साझेदारी के सवाल को उन्होंने अलग-अलग ढंग से निपटाने की कोशिश की। बेल्जियम के नेताओं को लगा कि विभिन्न समुदाय और क्षेत्रों की भावनाओं का आदर करने पर ही देश की एकता संभव है। इस एहसास के चलते दोनों पक्ष सत्ता में साझेदारी करने पर सहमत हुए। श्रीलंका में ठीक उलटा रास्ता अपनाया गया। इससे यह पता चलता है कि अगर बहुसंख्यक समुदाय दूसरों पर प्रभुत्व कायम करने और सत्ता में उनको हिस्सेदार न बनाने का फैसला करता है, तो इससे देश की एकता ही संकट में पड़ सकती है।
प्रश्न 3. श्रीलंकाई तमिलों की प्रमुख माँगों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर- श्रीलंकाई तमिलों ने अपनी राजनीतिक पार्टियाँ बनाई और तमिल को राजभाषा बनाने, क्षेत्रीय स्वायत्तता हासिल करने तथा शिक्षा और रोजगार में समान अवसरों की माँग को लेकर संघर्ष किया। लेकिन तमिलों की आबादी वाले इलाके की स्वायत्तता की उनकी माँगों को लगातार नकारा गया। 1980 के दशक तक उत्तर-पूर्वी श्रीलंका में स्वतन्त्र तमिल ईलम (सरकार) बनाने की माँग को लेकर अनेक राजनीतिक संगठन बने।
प्रश्न 4. “सत्ता की साझेदारी देश को शक्तिशाली और संगठित बनाती है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं और क्यों?
उत्तर- सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र की आत्मा है, क्योंकि
(1) सत्ता की साझेदारी अधिकतम भागीदारी को आश्वस्त करती है। यह लोगों के शासन की पुष्टि करती है। इससे हमेशा लोकतंत्र के अच्छे परिणाम आते हैं। इससे लोकतंत्र में राजनैतिक स्थिरता आती है।
(2) सत्ता की साझेदारी विभिन्न समूहों में अनुकूलता बनाती है। इससे सामाजिक समूहों के बीच आपसी विरोध को कम करने की संभावनाएँ बढ़ती हैं।
(3) सत्ता की साझेदारी सभी लोगों की सरकार में दावेदारी को आश्वस्त करती है।
प्रश्न 5. श्रीलंकाई सरकार द्वारा अपनाई गई बहुसंख्यकवाद की नीतियों के मुख्य परिणामों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर- एक-एक करके आए सरकारी फैसलों ने श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी और शासन को लेकर उनमें बेगानापन बढ़ाया। उन्हें लगा कि बौद्ध धर्मावलंबी सिंहलियों के नेतृत्व वाली सारी राजनीतिक पार्टियाँ उनकी भाषा और संस्कृति को लेकर असंवेदनशील हैं। उन्हें लगा कि संविधान और सरकार की नीतियाँ उन्हें समान राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर रही हैं। नौकरियों और फायदे के अन्य कामों में उनके साथ भेदभाव हो रहा है और उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। 1980 के दशक तक उत्तर-पूर्वी श्रीलंका तमिल ईलम (सरकार) बनाने की माँग को लेकर अनेक राजनीतिक संगठन बने। परिणाम यह हुआ कि तमिल और सिंहली समुदायों के सम्बन्ध बिगड़ते चले गए।
प्रश्न 6. आधुनिक लोकतंत्र में सत्ता का बँटवारा सरकार के विभिन्न अंगों के बीच में है। व्याख्या कीजिए।
उत्तर- शासन के विभिन्न अंग; जैसे- विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के मध्य सत्ता का बँटवारा रहता है। इस व्यवस्था को “नियंत्रण व संतुलन” की व्यवस्था भी कहते हैं, क्योंकि
(i) तीनों अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी-अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं।
(ii) कोई भी एक अंग सत्ता का असीमित उपयोग नहीं कर सकता है। (iii) हर अंग एक-दूसरे पर नियन्त्रण रखता है। इससे संस्थाओं के मध्य सन्तुलन बनता है।
दीर्घ उत्तरीय / विश्लेषणात्मक प्रश्न
प्रश्न 1. बहुसंख्यकवाद ने श्रीलंकाई तमिलों के बीच अविश्वास की भावनाओं को कैसे बढ़ा दिया ? व्याख्या कीजिए।
अथवा
श्रीलंकाई सरकार द्वारा सिंहलियों का प्रभुत्व स्थापित करने के लिए अपनाए गए किन्हीं पाँच बहुसंख्यकवादों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- (1) सिंहली समुदाय के नेताओं ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाना चाहा। इस वजह से लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार ने सिंहली समुदाय की प्रभुता कायम करने के लिए अपनी बहुसंख्यक-परस्ती के तहत कई कदम उठाए।
(2) 1956 में एक कानून बनाया गया जिसके तहत तमिल को दरकिनार करके सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया।
( 3 ) विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता देने की नीति भी चली।
(4) नए संविधान में यह प्रावधान भी किया गया कि सरकार बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा देगी।
(5) एक-एक करके आए इन सरकारी फैसलों ने श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी और शासन को लेकर उनमें बेगानापन बढ़ाया। उन्हें लगा कि बौद्ध धर्मावलंबी सिंहलियों के नेतृत्व वाली सारी राजनीतिक पार्टियाँ उनकी भाषा और संस्कृति को लेकर असंवेदनशील हैं।
(6) परिणाम यह हुआ कि तमिल और सिंहली समुदायों के सम्बन्ध बिगड़ते चले गए। श्रीलंका में दो समुदायों के पारस्परिक अविश्वास ने बड़े टकराव का रूप ले लिया, अंतत: यह टकराव गृहयुद्ध में परिणत हुआ।
प्रश्न 2. बेल्जियम ने अपनी जातीय समस्या को कैसे हल किया था ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- बेल्जियम ने अपनी समस्या को निम्न प्रकार से हल किया
(1) बेल्जियम के नेताओं ने क्षेत्रीय अंतरों और सांस्कृतिक विविधता को स्वीकार किया।
(2) 1970 और 1993 के बीच उन्होंने अपने संविधान में चार संशोधन सिर्फ इस बात के लिए किए कि देश में रहने वाले किसी भी आदमी को बेगानेपन का अहसास न हो और सभी मिल-जुलकर रह सकें।
(3) संविधान में इस बात का स्पष्ट प्रावधान है कि केन्द्रीय सरकार में डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या समान रहेगी। कुछ विशेष कानून तभी बन सकते हैं। जब दोनों भाषायी समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो। इस प्रकार किसी एक समुदाय के लोग एकतरफा फैसला नहीं कर सकते। (4) केन्द्र सरकार की अनेक शक्तियाँ राष्ट्र के दो इलाकों की क्षेत्रीय सरकारों को सुपुर्द कर दी गई है। यानी राज्य सरकारें केन्द्रीय सरकार के अधीन नहीं हैं।
(5) ब्रूसेल्स में अलग सरकार है और इसमें दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व है। फ्रेंच भाषी लोगों ने ब्रूसेल्स में समान प्रतिनिधित्व के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया क्योंकि डच भाषी लोगों ने केन्द्रीय सरकार में बराबरी का प्रतिनिधित्व स्वीकार किया था।
(6) केन्द्रीय और राज्य सरकारों के अलावा यहाँ एक तीसरे स्तर की सरकार भी कार्य करती है यानी सामुदायिक सरकार इस सरकार का चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते हैं। डच, फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले समुदायों के लोग चाहे वे जहाँ भी रहते हों, इस सामुदायिक सरकार को चुनते हैं। इस प्रकार सरकार को संस्कृति, शिक्षा और भाषा जैसे मसलों पर फैसले लेने का अधिकार है।
Leave a Reply