NCERT Class 10 SOCIAL SCIENCE Geography: अध्याय 19 लोकतन्त्र के परिणाम IMPORTANT QUESTIONS

अध्याय 19 लोकतन्त्र के परिणाम

 बहु-विकल्पीय प्रश्न

  1. संसार में किस प्रकार की सरकार विद्यमान है ?

(i) लोकतन्त्र

(ii) तानाशाही

(iii) राजतन्त्र

(iv) उपर्युक्त सभी।

  1. निम्न में से कौन-से क्षेत्र में प्रजातान्त्रिक सरकारों ने सफलता पाई है ?

(i) अधिक आर्थिक उन्नति

(ii) निष्पक्ष और नियमित चुनाव

(iii) विभिन्न सम्प्रदायों में अत्यधिक मेल

 (iv) सेना के प्रभुत्व का अन्त।

  1. लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के सन्दर्भ में इनमें से कौन-सा विचार सही है-लोकतान्त्रिक

व्यवस्थाओं ने सफलतापूर्वक

(i) लोगों के बीच टकराव को समाप्त कर दिया है

(ii) लोगों के बीच की आर्थिक असमानताएँ समाप्त कर दी हैं

(iii) हाशिए के समूहों से कैसा व्यवहार हो, इस बारे में सारे मतभेद मिटा दिए हैं

(iv) राजनीतिक गैर-बराबरी के विचार को समाप्त कर दिया है।

  1. लोकतन्त्र के मूल्यांकन के लिहाज से इनमें कोई एक चीज लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं के अनुरूप नहीं है। उसे चुनें-

(i) स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव

(ii) व्यक्ति की गरिमा

(iii) बहुसंख्यकों का शासन

(iv) कानून के समक्ष समानता।

  1. लोकतान्त्रिक व्यवस्था के राजनीतिक और सामाजिक असमानताओं के बारे में किए गए अध्ययन बताते हैं कि-

(i) लोकतन्त्र और विकास साथ ही चलते हैं

(ii) लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में असमानताएँ बनी रहती हैं

(iii) तानाशाही में असमानताएँ नहीं होती

(iv) तानाशाहियाँ लोकतन्त्र से बेहतर साबित हुई हैं।

  1. सरकार का कौन-सा रूप बेहतर है?

(i) साम्यवादी

(ii) राजतन्त्र

(iii) लोकतन्त्र

(iv) अराजकता।

  1. जाँच-परख और परीक्षा कभी खत्म नहीं होती, यह किसकी विशेषता है ?

(i) तानाशाही

(ii) लोकतन्त्र

(iii) गैर-लोकतन्त्र

(iv) राजतन्त्र।

  1. तानाशाही की तुलना में लोकतन्त्र किस क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में असफल रहा है?

(i) आर्थिक विकास

(ii) राजनीतिक विकास

(iii) सामाजिक विकास

(iv) धार्मिक आधार पर विकास।

  1. अन्य व्यवस्थाओं की तुलना में लोकतान्त्रिक सरकार बेहतर क्यों है ?

(i) यह प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने में सहायता करती है।

(ii) यह नागरिकों की समानता को बढ़ावा देती है।

(iii) यह राजनीतिक दलों में समानता को बढ़ावा देती है।

(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

  1. लोकतन्त्र सरकार वैध होती है। इसके सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?

(i) यह सामाजिक विविधताओं को संभालती है।

(ii) यह लोगों द्वारा निर्वाचित लोगों को अपनी सरकार देती है।

(iii) यह शान्ति और सद्भाव का जीवन जीने में मददगार होती है।

(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

  1. आर्थिक असमानता का क्या अर्थ है ?

(i) यह वह स्थिति है जिसमें धन का बँटवारा समान रूप से हो।

(ii) यह लिंग के आधार पर धन का वितरण है।

(iii) यह धन का असमान वितरण है और समाज के विभिन्न समुदायों के बीच एक अवसर है।

(iv) यह शिक्षा के आधार पर धन का वितरण है।

  1. कौन-सी व्यवस्था में सामाजिक समूहों के बीच टकरावों और तनावों के कम होने की सम्भावना

(i) तानाशाही में

(ii) अराजकता में

(iii) साम्यवादी में

(iv) लोकतन्त्र में।

उत्तर-1. (iv), 2. (ii), 3. (iv), 4. (il), 5. (ii), 6. (iii), 7. (ii), 8. (i), 9. (ii), 10. (ii),

  1. (iii), 12. (iv).

रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. एक प्रजातान्त्रिक सरकार…………….. के लिए उत्तरदायी है।
  2. अलोकतान्त्रिक सरकारों में……………… नहीं होती है।
  3. अधिकांश लोग अन्य किसी भी……………….. की तुलना में लोकतन्त्र को पसन्द करते हैं।
  4. लोकतान्त्रिक व्यवस्था में ऐसी सरकार का गठन होगा जो……………….. को मानेगी और लोगों के प्रति जवाबदेह होगी।
  5. आज दुनिया के…………………. देश किसी-न-किसी तरह की लोकतान्त्रिक व्यवस्था चलाने का दावा करते हैं।

उत्तर-1. जनता, 2. पारदर्शिता, 3. वैकल्पिक शासन व्यवस्था, 4. कायदे-कानून, 5. 100.

. सत्य/असत्य

  1. लोकतन्त्र व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।
  2. लोकतन्त्र में गलतियों को सुधारने की गुंजाइश नहीं होती है।
  3. गरिमा और आजादी की चाह ही लोकतन्त्र का आधार है।
  4. भ्रष्टाचार के आम किस्से इस बात की गवाही देते हैं कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था इस बुराई से मुक्त है।
  5. लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएँ आमतौर पर अपने अन्दर की प्रतिद्वंद्विताओं को सँभालने की प्रक्रिया विकसित कर लेती है।

उत्तर-1. सत्य, 2. असत्य,3. सत्य,4. असत्य, 5. सत्य।

. सही जोड़ी बनाइए

‘अ’

  1. सरकार का बेहतर रूप
  2. लोकतन्त्र उत्तरदायी
  3. गैर-लोकतान्त्रिक सरकारों में
  4. गैर-प्रजातन्त्रीय देश
  5. आधी से ज्यादा आबादी गरीब

‘ब’

(क) पारदर्शिता नहीं

(ख) बांग्लादेश

(ग) लोकतान्त्रिक

(घ) जिम्मेदार और वैध शासन

(ङ) चीन

उत्तर-1.→ (ग),2.→ (घ),3. → (क),4. → (ङ),5.→ (ख)।

.

 एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. किस शासन व्यवस्था में इस बात की पक्की व्यवस्था होती है कि फैसले कायदे-कानून के अनुसार होंगे ?
  2. एस.डी.एस.ए. के आधार पर भारत में कितने प्रतिशत लोग मानते हैं कि उनके वोट का असर पड़ता
  3. आर्थिक संवृद्धि के मायने में किस शासन व्यवस्था का रिकॉर्ड अच्छा है ?
  4. लोकतन्त्र सरकार वैद्य होती है। (कोई एक बिन्दु)
  5. लोकतन्त्र शासन की अन्य व्यवस्थाओं से बेहतर है। (कोई एक बिन्दु)

उत्तर – 1. लोकतान्त्रिक, 2. 67 प्रतिशत, 3 तानाशाही 4. निर्वाचित सरकार मिलती है , 5. नागरिकों में समानताओं को बढ़ावा देता है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. लोकतन्त्र में आम सहमति से जो फैसले लिये जाते हैं उनका क्या लाभ होता है ?

उत्तर- लोकतन्त्र में आम सहमति से लिया गया कोई भी फैसला वैध होता है क्योंकि वह जनता को मंजूर होता है। इस प्रकार के फैसले वास्तव में लोगों की समस्या का समाधान करते हैं।

प्रश्न 2. प्रजातन्त्र में बहुमत के शासन का क्या आशय होता है ?

 उत्तर- प्रजातन्त्र में बहुमत के शासन का आशय होता है कि हर निर्णय या चुनाव में अलग-अलग लोग और समूह बहुमत का निर्माण कर सकते हैं या बहुमत में हो सकते हैं।

प्रश्न 3. आप कैसे कह सकते हैं कि लोकतान्त्रिक सरकार वैध होती है ?

उत्तर- लोकतान्त्रिक सरकार को लोगों द्वारा चुना जाता है इसलिए ऐसी सरकार वैध होती है।

प्रश्न 4. लोकतान्त्रिक सरकारों से क्या उम्मीदें करना उचित है ?

उत्तर- एक व्यापक धरातल पर लोकतान्त्रिक सरकारों से यह उम्मीद करना उचित ही है कि वे लोगों की जरूरतों और माँगों का ध्यान रखने वाली हों और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन दें।

 प्रश्न 5. तानाशाही का क्या आशय है ?

उत्तर- तानाशाही सरकार का वह रूप है जिसमें एक व्यक्ति ( तानाशाह) अथवा दल संवैधानिक अथवा वैध सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता हथिया लेते हैं और उसके पश्चात् शासन को अपनी इच्छानुसार चलाता है।

 प्रश्न 6. लोकतन्त्र में निर्णय लेने में देरी क्यों होती है ?

उत्तर- लोकतन्त्र में निर्णय सोच-समझकर तथा विचार-विमर्श करके लिये जाते हैं, इस कारण निर्णय लेने में देरी होती है।

प्रश्न 7. आर्थिक विकास किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर- आर्थिक विकास कई कारकों, जैसे देश की जनसंख्या के आकार, वैश्विक स्थिति, अन्य राष्ट्रों से सहयोग तथा देश द्वारा तय की गई आर्थिक प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

प्रश्न 8. लोकतन्त्र में सबसे बड़ी चिन्ता क्या होती है ?

उत्तर- लोकतन्त्र में सबसे बड़ी चिन्ता यह होती है कि लोगों का अपना शासक चुनने का अधिकार और शासकों पर नियन्त्रण बरकरार रहे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. लोकतन्त्र में नागरिकों की भूमिका संक्षेप में बताइए।

 उत्तर – ( 1 ) नागरिक देश की समस्याओं और मुद्दों के प्रति सचेत रहते हैं।

(2) नागरिक अपने अधिकारों और स्वतन्त्रता के लिए प्रयास करते हैं और लोकतान्त्रिक व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।

(3) वे कानून व्यवस्था के पालन में सहयोग करते हैं।

(4) वे अपने अधिकारों और कर्त्तव्यों के प्रति सचेत रहते हैं।

प्रश्न 2. लोकतन्त्र के परिणामों से क्या अपेक्षाएँ हैं ? व्याख्या कीजिए।

उत्तर-(1) एक सरकार जिसे चुना जाता है और जो लोगों के प्रति उत्तरदायी होती है, उसे लोकतान्त्रिक सरकार कहा जाता है।

(2) एक सरकार जो लोगों की आवश्यकताओं के प्रति जिम्मेदार होती है।

(3) सभी प्रकार के सामाजिक विभाजनों को अनुकूल बनाती है।

(4) यह व्यक्ति की स्वतंत्रता व बड़प्पन के लिए आश्वस्त करती है।

प्रश्न 3. लोकतन्त्र में सामाजिक विभिन्नताओं के साथ सामंजस्य बैठाने की क्या दो स्थितियाँ हैं ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं को स्वयं भी दो शर्तों को पूरा करना होता है

(1) यह गौर करना जरूरी है कि लोकतन्त्र का सीधे-सीधे अर्थ बहुमत की राय से शासन करना नहीं है। बहुमत को सदा ही अल्पमत का ध्यान रखना होता है। उसके साथ काम करने की जरूरत होती है तभी सरकार जन-सामान्य की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर पाती है। बहुमत और अल्पमत की राय कोई स्थायी चीज नहीं होती।

(2) इस बात को भी समझना आवश्यक है कि बहुमत के शासन का आशय धर्म, नस्ल अथवा भाषायी आधार के बहुसंख्यक समूह का शासन नहीं होता। बहुमत के शासन का आशय होता है कि हर फैसले या चुनाव में अलग-अलग लोग और समूह बहुमत का निर्माण कर सकते हैं या बहुमत में हो सकते हैं। लोकतन्त्र तभी तक लोकतन्त्र रहता है जब तक प्रत्येक व्यक्ति को किसी-न-किसी अवसर पर बहुमत का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है।

प्रश्न 4. लोकतन्त्र को सबसे बेहतर क्यों बताया गया है ?

उत्तर- लोकतन्त्र को सबसे बेहतर बताया गया है, क्योंकि यह (1) नागरिकों में समानता को बढ़ावा देता है।

(2) व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाता है।

(3) इससे फैसलों में बेहतरी आती है।

(4) टकरावों को टालने सँभालने का तरीका देता है।

(5) इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है।

प्रश्न 5. “आज पूरी दुनिया में लोकतन्त्र के विचार का अत्यधिक समर्थन है।” कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर- लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था लोगों की अपनी शासन व्यवस्था है। इसी कारण पूरी दुनिया में लोकतन्त्र के विचार के प्रति जबरदस्त समर्थन का भाव है। साथ दिए गए दक्षिण एशिया के प्रमाणों से जाहिर है कि यह समर्थन लोकतान्त्रिक शासन वाले मुल्कों में तो है ही उन देशों में भी है जहाँ लोकतान्त्रिक सरकारें नहीं हैं, लोग अपने द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का शासन चाहते हैं। वे ये भी मानते हैं कि लोकतन्त्र उनके देश के लिए उपयुक्त है। अपने लिए समर्थन पैदा करने की लोकतन्त्र की क्षमता भी लोकतन्त्र का एक परिणाम ही है और इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

प्रश्न 6. ऐसे प्रमुख कारणों पर विचार कीजिए जो भारत में लोकतन्त्र की सफलता का वर्णन करते हैं।

उत्तर – (1) लोकतन्त्र वैध शासन मुहैया कराता है। (2) यह सरकार को सामाजिक विभिन्नताओं को अनुकूल बनाने में सहायता देता है। (3) लोकतन्त्र उत्तरदायी और जिम्मेदार है। (4) लोकतन्त्र की पारदर्शिता

प्रश्न 7. उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए कि आर्थिक विकास के मामले में तानाशाहियों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है।

उत्तर-नीचे दी गई तालिका विभिन्न राष्ट्रों में आर्थिक विकास की दरों को स्पष्ट करती है

शासन का प्रकार और राष्ट्र

  • सभी लोकतान्त्रिक शासन

विकास दर=3.95

  • सभी तानाशाहियाँ

विकास दर=4.42

  • तानाशाही वाले गरीब राष्ट्र

विकास दर=4.34

  • लोकतन्त्र वाले गरीब राष्ट्र

विकास दर =4.28

तालिका से स्पष्ट है कि आर्थिक विकास के मामले में तानाशाहियों का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है। किन्तु जब हम सिर्फ निर्धन मुल्कों के रिकॉर्ड की ही तुलना करते हैं तो अन्तर लगभग समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 8. नीचे दिए गए ब्यौरों में लोकतन्त्र की चुनौतियों की पहचान करें। लोकतन्त्र को मजबूत बनाने के लिए नीतिगत संस्थागत उपाय भी सुझाएँ

(i) उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ओडिशा में दलितों के प्रवेश के लिए अलग-अलग दरवाजा रखने वाले एक मंदिर को एक ही दरवाजे से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी ।

(ii) भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

(iii) जम्मू-कश्मीर के गंडवारा में मुठभेड़ बताकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन नागरिकों की हत्या करने के आरोप को देखते हुए इस घटना की जाँच के आदेश दिए गए।

उत्तर- (i) उच्च न्यायालय का आदेश सामाजिक असमानता को समाप्त करने वाला है, क्योंकि मन्दिर में सभी को एक ही दरवाजे से प्रवेश की अनुमति प्रदान की।

(ii) भारत में किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों में आत्महत्या की घटना आर्थिक तंगी को दर्शाती है। शासन को निर्धन किसानों को आर्थिक सहायता तथा कम ब्याज पर ऋण देने की योजना लागू करनी चाहिए।

 (iii) जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा मुठभेड़ दिखाकर तीन नागरिकों की हत्या पूर्णत: अलोकतांत्रिक है, इसके लिए सरकार को तुरन्त जाँच करवानी चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय / विश्लेषणात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. सरकार के अन्य रूपों की अपेक्षा लोकतान्त्रिक सरकारें क्यों बेहतर हैं ? तुलना कीजिए।

 उत्तर

लोकतान्त्रिक देश

  1. लोकतान्त्रिक देशों में विरोधी दलों को स्वतन्त्रता से कार्य करने दिया जाता है।
  2. लोकतान्त्रिक राष्ट्रों के नागरिकों को सरकार द्वारा कुछ मौलिक अधिकार प्रदान किये जाते हैं।
  3.  लोकतन्त्र में लोग अपनी सरकार की आलोचना कर सकते हैं क्योंकि उन्हें विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतन्त्रता होती है।
  4. लोकतान्त्रिक देश में लोग एक निश्चित समय के बाद चुनाव द्वारा अपने शासक को बदल सकते हैं।
  5. लोकतान्त्रिक देश में मीडिया को स्वतन्त्रता होती है। ये सरकार की नीतियों की आलोचना भी कर सकती है।

गैर-लोकतान्त्रिक देश

  1. गैर-लोकतान्त्रिक राष्ट्रों में प्रायः विपक्षी दलों की कोई भूमिका नहीं होती है अर्थात् सरकार के विरुद्ध नहीं बोल सकते।
  2. गैर-लोकतान्त्रिक राष्ट्रों में नागरिकों को कोई अधिकार प्रदान नहीं किये जाते हैं।
  3. गैर-लोकतान्त्रिक देशों में लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता नहीं होती।
  4. गैर-लोकतान्त्रिक देशों में चुनाव नहीं होते हैं जिससे वह अपने शासक को नहीं बदल सकते।
  5. गैर-लोकतान्त्रिक देशों में मीडिया पर अनेक प्रकार के प्रतिबन्ध होते हैं।

प्रश्न 2. “लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएँ असमानताओं को कम करने में ज्यादा सफल नहीं हो पाई हैं।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-(1) लोकतान्त्रिक व्यवस्था राजनीतिक समानता पर आधारित होती है। प्रतिनिधियों के चुनाव में हर व्यक्ति का महत्व बराबर होता है। व्यक्तियों को राजनीतिक क्षेत्र में परस्पर बराबरी का दर्जा मिल जाता है। लेकिन इसके साथ-साथ हम आर्थिक असमानता को भी बढ़ता हुआ पाते हैं।

(2) मुट्ठीभर धनकुबेर अपनी सम्पत्ति में अपने अनुपात से बहुत ज्यादा हिस्सा पाते हैं। इतना ही नहीं, देश की कुल आय में उनका हिस्सा भी बढ़ता गया है।

 (3) समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों को जीवन यापन करने के लिए काफी कम साधन मिलते हैं। उनकी आय गिरती गई है। कई बार उन्हें भोजन, कपड़ा, मकान, शिक्षा और इलाज जैसी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरी करने में कठिनाइयाँ आती है।

(4) हमारे देश में गरीब मतदाताओं की संख्या काफी बड़ी है इसलिए कोई भी राजनैतिक दल उनके मतों से हाथ धोना नहीं चाहेगा।

(5) फिर भी लोकतान्त्रिक ढंग से निर्वाचित सरकारें निर्धनता के सवाल पर उतना ध्यान देने को तत्पर नहीं जान पड़ती जितने कि आप उनसे उम्मीद करते हैं। (6) कुछ अन्य देशों में हालत इससे भी ज्यादा खराब हैं। बांग्लादेश में आधी से ज्यादा आबादी निर्धनता में जीवन गुजारती है। अनेक निर्धन देशों के लोग अपनी खाद्य आपूर्ति के लिए भी अब अमीर राष्ट्रों पर निर्भर हैं। अतः वास्तविक जीवन में लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएँ आर्थिक असमानताओं को कम करने में ज्यादा सफल नहीं हो पायी हैं।

प्रश्न 3. लोकतन्त्र किस तरह उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध सरकार का गठन करता है ?

उत्तर- लोकतन्त्र में उत्तरदायी, जिम्मेदार और वैध सरकार का गठन निम्न प्रकार प्राप्त होता है

(i) लोकतन्त्र में इस प्रकार की सरकार प्रधान होती है जो नागरिकों के प्रति उत्तरदायी होगी।

(ii) लोकतन्त्र वह शासन प्रणाली है जिसमें शासन जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि चलाते हैं। जनता द्वारा चुनी गई सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी भी रहती है। सरकार के शासनकाल में लोग उससे उसकी नीतियों तथा कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

(iii) लोकतन्त्र एक वैध सरकार होती है क्योंकि वह वैधानिक रूप से कराए गए चुनावों में जनता द्वारा चुनी जाती है। जिस राजनीतिक दल को बहुमत प्राप्त होता है वह सरकार का गठन करता है। अन्य दल विपक्षी दल की भूमिका का निर्वाह करते हैं।

(iv) लोकतन्त्र में नागरिक सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में हिस्सा ले सकते हैं। राजनीतिक दल तथा दबाव-समूह को भी सरकार की नीतियों की आलोचना करने का अधिकार होता है, इस कारण सरकार कोई भी निर्णय लेने से पहले जनता की भावनाओं को ध्यान में रखती है, इससे सरकार जिम्मेवार बनी रहती है।

प्रश्न 4. लोकतन्त्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है ?

उत्तर- लोकतन्त्र निम्न स्थितियों में सामाजिक विविधता को सँभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है

(i) लोकतान्त्रिक व्यवस्था से यह उम्मीद करना उचित है कि वह सद्भावपूर्ण सामाजिक जीवन उपलब्ध कराएगी। लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ अनेक तरह के सामाजिक विभाजनों को सँभालती हैं।

(ii) लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएँ आमतौर पर अपने अन्दर की प्रतिद्वंद्विताओं को सँभालने की प्रक्रिया विकसित कर लेती है। इससे टकरावों के विस्फोटक या हिंसक रूप लेने का अंदेशा कम हो जाता है।

(iii) कोई भी समाज अपने विभिन्न समूहों के बीच के टकरावों को पूरी तरह और स्थायी रूप से नहीं खत्म कर सकता, पर हम इन अन्तरों और विभेदों का आदर करना सीख सकते हैं और इनके बीच बातचीत से सामंजस्य बैठाने का तरीका विकसित कर सकते हैं। इस काम के लिए लोकतन्त्र सबसे अच्छा है।

(iv) गैर-लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएँ आमतौर पर अपने अन्दरूनी सामाजिक मतभेदों से आँखें फेर लेती हैं या उन्हें दबाने की कोशिश करती हैं। इस प्रकार सामाजिक अन्तर विभाजन और टकरावों को सँभालना निश्चित रूप से लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं का एक बड़ा गुण है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*