NCERT Class 10 SOCIAL SCIENCE Geography: अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ IMPORTANT QUESTIONS

अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न

  1. सीमान्त सड़क संगठन कब स्थापित किया गया ?

(i) 1952

(ii) 1958

(iii) 1960

(iv) 1965.

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग के अन्तर्गत कितने लेन वाली सड़क परियोजना प्रारम्भ की है ?

(i) 6 लेन वाली

(ii) 5 लेन वाली

(iii) 4 लेन वाली

(iv) 3 लेन वाली।

  1. निम्न में कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं ?

(i) मुम्बई तथा नागपुर

(ii) मुम्बई तथा कोलकाता

(iii) सिलचर तथा पोरबन्दर

(iv) नागपुर तथा सिलिगुड़ी।

  1. निम्न में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है ?

(i) पाइपलाइन

(ii) सड़क परिवहन

(iii) रेल परिवहन

(iv) वायु परिवहन

  1. दिल्ली व अमृतसर के मध्य ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग किस नाम से जाना जाता है ?

(i) राज्य राजमार्ग

(ii) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-1

 (iii) सीमान्त सड़क मार्ग

(iv) राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 3.

  1. भारत में रेलवे का प्रारम्भ हुआ

(1) 1840 में

(ii) 1850 में

(iii) 1853 में

(iv) 1872 में।

  1. भारत में रेलवे जोन की कुल संख्या है

(i) 9

(ii) 18

(iii) 14

(iv) 15.

  1. निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है?

(i) रेल परिवहन

(ii) पाइपलाइन

(iii) सड़क परिवहन

(iv) जल परिवहन ।

  1. निम्न में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है ?

(i) मध्य प्रदेश

(ii) गुजरात

(iii) महाराष्ट्र

(iv) उत्तर प्रदेश ।

  1. भारत का वृहत्तम पत्तन है

(i) दीनदयाल पत्तन (कांडला)

(ii) मुम्बई पत्तन

(iii) मारमागाओ पत्तन

(iv) तूतीकोरिन पत्तन

  1. इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है, जो अंतःस्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है ?

(i) चेन्नई

(ii) तूतीकोरिन

(iii) पाराद्वीप

(iv) विशाखापट्टनम

  1. गैस पाइपलाइन है –

(i) बरौनी-हल्दिया

(ii) बरौनी- जालंधर

(iii) नाहरकटिया-बरौनी

(iv) हजीरा- जगदीशपुर ।

  1. देश का सबसे पुराना कृत्रिम पत्तन कौन-सा है ?

(i) चेन्नई

(ii) तूतीकोरिन

(iii) मुम्बई

(iv) विशाखापट्टनम

उत्तर- 1. (iii), 2. (i), 3. (iii), 4. (ii), 5. (ii) 6. (iii), 7. (ii), 8. (ii), 9. (iii), 10, (ii), 11. (iv), 12. (iv), 13. (i).

  • रिक्त स्थानों की पूर्ति
  1. राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें………………कहलाती है।
  2. परिवहन व संचार के द्रुतगामी व सक्षम साधनों के द्वारा दुनिया बहुत……………. हो गयी है ।
  3. भारत में सड़क जाल लगभग………………. किमी है।
  4. देश की पहली रेलगाड़ी मुम्बई और………………… ‘के मध्य चलाई गई।
  5. भारतीय……………….. देश का सर्वाधिक बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का प्राधिकरण है।

उत्तर- 1. राज्य राजमार्ग, 2. छोटी, 3.56 लाख, 4. थाणे, 5. रेल परिवहन।

सत्य / असत्य

  1. भारतीय रेलमार्गों की लम्बाई एशिया में सबसे अधिक है।
  2. संचार तंत्र के अन्तर्गत सूचनाओं का आदान-प्रदान या प्रसारण सम्मिलित है।
  3. भारतीय रेल नेटवर्क को 14 जोन्स (क्षेत्रों) में बाँटा गया है।
  4. विशाखापट्टनम कर्नाटक के समुद्र तट पर स्थित है।
  5. एक देश के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की प्रगति उसके आर्थिक वैभव का सूचक है।
  6. बन्दरगाह जल व थल के मिलन स्थल होते हैं।

उत्तर- 1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. असत्य, 5. सत्य, 6. सत्य।

सही जोड़ी बनाइए

‘अ’

  1. मुद्रण माध्यम
  2. दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे
  3. पश्चिम मध्य रेलवे
  4. सान्ताक्रुज
  5. काण्डला

‘ब’

(क) मुम्बई

(ख) गुजरात

(ग) समाचार पत्र

(घ) बिलासपुर

(ङ) जबलपुर

उत्तर- 1. (ग), 2. (घ), 3. (ङ), 4. (क), 5. (ख) ।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

  1. वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष में किया गया ?
  2. हमारे देश का प्राचीनतम कृत्रिम पत्तन कौन-सा है ?
  3. सूचनाओं का आदान-प्रदान या प्रसारण किस तंत्र में सम्मिलित है ?
  4. भारत का वृहत्तम पत्तन है जिसके प्राकृतिक खुले विस्तृत व सुचारू पोताश्रय हैं ?
  5. भारत में अंतःस्थलीय नौ संचालन जल मार्ग कितना लम्बा है ?
  6. सीमान्त सड़क संगठन कब बनाया गया था ?

उत्तर- 1. 1953, 2. चेन्नई, 3. संचार तंत्र, 4. मुम्बई 514,500 किमी 6.1960 में

 अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।

उत्तर- सड़क परिवहन के गुण-(1) अपेक्षाकृत कम व्यक्तियों कम दूरी व कम वस्तुओं के परिवहन में सड़क मितव्ययी है।

(2) यह घर-घर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है तथा सामान चढ़ाने व उतारने की लागत भी अपेक्षाकृत कम है।

 (3) सड़क परिवहन, अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है, जैसे-सड़कें, रेलवे स्टेशन, वायु व समुद्री पत्तनों को जोड़ती हैं।

प्रश्न 2. रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है तथा क्यों ?

 उत्तर- देश में रेल परिवहन के वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों में भू-आकृतिक, आर्थिक व प्रशासकीय कारक प्रमुख हैं। उत्तरी मैदान अपनी विस्तृत समतल भूमि, सघन जनसंख्या घनत्व संपन्न कृषि व प्रचुर संसाधनों के कारण रेल परिवहन के विकास व वृद्धि में सहायक रहा है।

प्रश्न 3. सीमा सड़क संगठन की स्थापना कब और क्यों की गयी ?

उत्तर- सीमा सड़क विकास बोर्ड की स्थापना वर्ष 1960 में की गयी थी, ताकि उत्तरी तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों के परिवहन का समन्वित तथा तीव्र विकास करके यहाँ के आर्थिक विकास को तेज किया जा सके तथा प्रतिरक्षा सम्बन्धी व्यवस्था को मजबूत बनाया सके।

प्रश्न 4. राज्य राजमार्ग से क्या आशय है ?

उत्तर- राज्यों की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती हैं। राज्य तथा केन्द्रशासित क्षेत्रों में इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) का होता है।

प्रश्न 5. परिवहन के विभिन्न साधन बताइए।

उत्तर- रेल, बस, ट्रक, वायुयान, जलपोत, पाइपलाइन आदि।

प्रश्न 6. पवन हंस क्या है ?

उत्तर- पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड, तेल व प्राकृतिक गैस आयोग को इसकी अपतटीय संक्रियाओं में तथा अगम्य व दुर्लभ भू-भागों जैसे-उत्तरी-पूर्वी राज्यों तथा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड के आंतरिक क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएँ उपलब्ध करवाता है।

प्रश्न 7. देश के प्रमुख संचार साधन बताइए।

उत्तर- निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन, रेडियो, समाचार पत्र समूह, प्रेस तथा सिनेमा आदि देश के प्रमुख संचार साधन हैं।

प्रश्न 8. डिजिटल भारत क्या है ?

उत्तर- डिजिटल भारत ज्ञान आधारित परिवर्तन के लिए भारत को तैयार करने के लिए एक विशाल कार्यक्रम है। डिजिटल भारत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य IT ( भारतीय प्रतिभा) + IT ( सूचना प्रौद्योगिकी) = IT (कल का भारत) में होने वाले परिवर्तन को समझना है और तकनीक को केन्द्र में रखकर बदलाव लाना है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. राष्ट्रीय राजमार्ग व जिला मार्ग के बारे में बताइए।

उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग-राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं। ये प्राथमिक सड़क

तंत्र हैं जिनका निर्माण व रख-रखाव केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) के अधिकार क्षेत्र में है। अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम दिशाओं में फैले हैं। दिल्ली व अमृतसर के मध्य ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या के नाम से जाना जाता है। जिला मार्ग- ये सड़कें जिले के विभिन्न प्रशासनिक केन्द्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं। इन

सड़कों की व्यवस्था का उत्तरदायित्व जिला परिषद् का है। प्रश्न 2. भारत के लिए सीमान्त सड़कों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर भारत के लिए सीमान्त सड़कों की महत्ता निम्नलिखित है

(1) भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन है, जो देश के सीमान्त क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख-रेख करता है।

(2) यह संगठन 1960 में बनाया गया जिसका कार्य उत्तर तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्त्व की सड़कों का विकास करना था।

(3) इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा ये इन क्षेत्रों के आर्थिक विकास में भी सहायक हुई हैं।

प्रश्न 3. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग क्या है ? इस योजना का उद्देश्य बताइए।

उत्तर भारत सरकार ने दिल्ली कोलकत्ता, चेन्नई मुम्बई व दिल्ली को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महा राजमार्गों की सड़क परियोजना प्रारम्भ की है। इस परियोजना के तहत दो गलियारे प्रस्तावित हैं। प्रथम उत्तर-दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय पूर्व-पश्चिम गलियारा जो सिलचर (असम) तथा पोरबन्दर (गुजरात) को जोड़ता है। इस महा राजमार्ग का प्रमुख उद्देश्य भारत के मेगा सिटी के मध्य की दूरी व परिवहन समय को न्यूनतम करना है। यह राजमार्ग परियोजना भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकार क्षेत्र में है।

प्रश्न 4. सड़क परिवहन, रेल परिवहन की अपेक्षा किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है ?

अथवा

“भारत में सड़क परिवहन, अभी भी रेल परिवहन की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक है।” कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर- यद्यपि सड़क परिवहन महँगा होता है, परन्तु इसका बहुत अधिक महत्त्व है। सड़क परिवहन बड़े-बड़े नगरों एवं औद्योगिक केन्द्रों को ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है। पर्वतीय क्षेत्र, खनिज उत्पादक क्षेत्र तथा ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में रेल नहीं चलायी जा सकती। अत: वहाँ सड़कों का विकास किया जाता है। सड़क परिवहन रेलों द्वारा लाये गये सामान को नियत स्थानों पर पहुँचाता है और रेल द्वारा ढोये जाने वाले माल को भी रेल यार्ड तक ले जाता है। शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं को गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने में रेलों की तुलना में सड़कें अधिक उपयोगी हैं। अण्डा, माँस, दूध, फल, सब्जी आदि के लिए सड़क परिवहन का अधिक उपयोग है।

प्रश्न 5. पाइपलाइन परिवहन के महत्त्व बताइए।

उत्तर

पाइपलाइन परिवहन का महत्त्व

जिस प्रकार मोटर, रेल, जल, जहाज एवं हवाई जहाज से तरल, ठोस, शुष्क माल का परिवहन होता है उसी प्रकार तरल और गैसीय पदार्थों का परिवहन पाइपलाइनों द्वारा किया जाता है। कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पाद एवं गैसीय पदार्थों का परिवहन करने के लिए पाइपलाइनों का जाल बिछाया गया है। इसके प्रमुख महत्त्व निम्नलिखित हैं

(1) पाइपलाइन परिवहन को कठिन एवं उबड़-खाबड़ भू-भागों, दुर्गम स्थानों, मरुस्थलों, पर्वतों में एवं पानी के भीतर बिछाया जा सकता है।

 (2) इसके संचालन और रख-रखाव की लागत बहुत कम होती है। केवल पाइपलाइन डालने में ही पहले खर्चा हो जाता है।

( 3 ) इसमें माल की पूर्ति निरन्तर होती रहती है तथा दूर-दूर के स्थानों पर खनिज तेल व गैस पहुँचाई जाती है।

(4) पाइप परिवहन के विकास से गैस आधारित ताप विद्युत् संयंत्रों की स्थापना दूर-दराज के क्षेत्रों में भी सम्भव हो सकी है।

प्रश्न 6. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख पत्तनों के नाम बताइए। वहाँ से परिवहन की जाने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए। उत्तर पश्चिमी भारत के प्रमुख पत्तन निम्नलिखित हैं

काण्डला- यह गुजरात में स्थित है। यहाँ से कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक, नमक, कपास, सीमेण्ट, चीनी, खाद्य तेल का परिवहन होता है। मुम्बई- यह एक प्राकृतिक पोताश्रय है तथा भारत का सबसे बड़ा पत्तन है। यहाँ से पेट्रोलियम उत्पाद तथा शुष्क माल का परिवहन होता है।

न्हावाशेवा- नवी मुम्बई के पश्चिमी तट पर यह बन्दरगाह विकसित किया गया है। यह भारत का आधुनिकतम बन्दरगाह है जिसका नाम जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह रखा गया है। यह मुम्बई बन्दरगाह के दबाव को कम करने के लिए विकसित किया गया है। मार्मुगाओ- यह गोवा में स्थित प्रमुख पत्तन है। यहाँ से मुख्यतः लौह-अयस्क निर्यात होता है। न्यू मंगलौर – यह कर्नाटक राज्य में है। इस पत्तन से उर्वरक, पेट्रोलियम पदार्थ, खाद्य तेल, ग्रेनाइट पत्थर,

शीरा तथा सामान्य माल का परिवहन होता है। कोच्चि-यह पत्तन केरल में स्थित है। इस पत्तन से पेट्रोलियम उत्पाद, उर्वरक तथा अन्य कच्चे माल का व्यापार होता है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित में अन्तर बताइए

(i) परिवहन तथा संचार के साधनों में अन्तर ।

(ii) बन्दरगाह व पत्तन में अन्तर ।

उत्तर-

(ii) बन्दरगाह व पत्तन में अन्तर ।

मुख्यपृष्ठNCERT Class 10 SOCIAL SCIENCE Geography: अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ IMPORTANT QUESTIONS

NCERT Class 10 SOCIAL SCIENCE Geography: अध्याय 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ IMPORTANT QUESTIONS

Ritik choudharyमार्च 21, 2022

प्रश्न 8. पर्यटन उद्योग के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।

अथवा

भारत में पर्यटन उद्योग के लाभ लिखिए।

उत्तर- पर्यटन उद्योग का महत्त्व वर्तमान परिवेश में विदेशी मुद्रा अर्जित करने के सशक्त माध्यमों में पर्यटन उद्योग का प्रमुख स्थान है। कपड़ा और हीरे-जवाहरात के बाद यह तीसरा ऐसा उद्योग बन चुका है जिससे हमारे राष्ट्र को विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है। इससे प्राप्त होने वाली विदेशी मुद्रा प्रतिवर्ष तीन अरब डॉलर से भी अधिक है। इसमें अभी और अधिक संभावनाएँ हैं जिससे सम्भव है कि आने वाले दिनों में यह उद्योग विदेशी मुद्रा अर्जित करने के मामले में सभी उद्योगों को पीछे छोड़ दे। पिछले तीन दशकों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्त्वपूर्ण वृद्धि हुई है। 150 लाख से अधिक व्यक्ति पर्यटन उद्योग में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं। पर्यटन राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करता है तथा स्थानीय हस्तकला व सांस्कृतिक उद्यमों को प्रश्रय देता है।

दीर्घ उत्तरीय / विश्लेषणात्मक प्रश्न

प्रश्न 1. परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ?

उत्तर- किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में परिवहन व संचार साधनों का महत्त्वपूर्ण योगदान होता है। परिवहन में रेल परिवहन, सड़क परिवहन, जहाजरानी, जलयान एवं वायुयान आते हैं। संचार के अन्तर्गत डाक सेवाएँ तथा दूरसंचार, तार, टेलीफोन, दूरदर्शन आते हैं। परिवहन व संचार साधनों के निम्नलिखित महत्त्व हैं

(1) परिवहन व संचार के साधन उत्पादन के सभी साधनों को गतिशीलता प्रदान करते हैं। इससे न केवल देश में उपलब्ध साधनों का उचित प्रयोग सम्भव हो पाता है बल्कि देश में व्याप्त क्षेत्रीय विषमताएँ भी कम हो जाती हैं।

(2) परिवहन और संचार के साधन उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं को देश के कोने-कोने में पहुँचाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

(3) विकसित तथा सस्ते परिवहन और संचार के साधन उपलब्ध होने पर उत्पादक को अपने पास वस्तुओं के अनावश्यक स्टॉक रखने की आवश्यकता नहीं होती, अपितु वस्तुओं को जल्दी बेचकर उत्पादक अपनी पूँजी का पुनः निवेश कर वस्तुओं का उत्पादन कर सकता है।

(4) इन साधनों द्वारा आर्थिक विकास में योगदान देने वाले सभी साधनों को अधिक से अधिक मात्रा जुटाया जा सकता है। में

(5) इन सबसे महत्त्वपूर्ण बात यह है कि परिवहन व संचार के साधन परस्पर सम्पर्क स्थापित करने में

सहायक होते हैं।

(6) इन साधनों के द्वारा उपभोक्ता वस्तुएँ, बाजारों तथा उपभोक्ताओं तक शीघ्रता से पहुँचाई जाती हैं।

प्रश्न 2. रेल एवं सड़क यातायात की तुलना किन्हीं छः बिन्दुओं में कीजिए।

उत्तर रेल एवं सड़क यातायात की तुलना निम्नलिखित विन्दुओं के आधार पर जा सकती हैं

(1) निर्माण कार्य सस्ता-सड़कों के निर्माण तथा वाहनों के निर्माण का व्यय रेलवे लाइनों और इसके डिब्बों की अपेक्षा कम लगता है।

(2) द्वार सेवा-सड़कों के माध्यम से औद्योगिक केन्द्रों से उपभोक्ता केन्द्रों तक माल को पहुँचाया जा सकता है जबकि रेल मार्गों द्वारा माल को ढोने के लिए स्टेशन तक तथा स्टेशन से उपभोक्ता तक पहुँचाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ती है।

(3) किसी भी स्थल पर निर्माण सम्भव- रेलमार्गों का पर्वतीय क्षेत्रों में बनाना बहुत कठिन कार्य है. परन्तु सड़कों को पर्वत, पठार, मैदान, कहीं भी बनाया जा सकता है।

(4) सड़क मार्ग हर समय सुलभ-हम अपनी इच्छा से जब चाहें सड़क से यात्रा प्रारम्भ कर सकते हैं। किसी भी सड़क वाहन का उपयोग कर सकते हैं।

(5) शीघ्र माल पहुँचाना-शीघ्र खराब होने वाले माल को गन्तव्य स्थान तक पहुँचाने में रेलों की तुलना

में सड़कें अधिक उपयोगी हैं।

(6) टूट-फूट का भय – रेलों द्वारा माल बार बार चढ़ाने-उतारने में टूट-फूट का भय रहता है जबकि सड़कों द्वारा माल भेजने में भय नहीं रहता।

 प्रश्न 3. रेल परिवहन की विभिन्न समस्याओं का वर्णन कीजिए।

अथवा

वर्तमान समय में भारतीय रेलों की पाँच प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर रेल परिवहन की समस्याएँ

भारतीय रेलों की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं

(1) बिना टिकट यात्रा- बिना टिकट यात्रा करने वालों से भारतीय रेलवे को प्रतिवर्ष ₹5 करोड़ की हानि होती है। प्राय: विद्यार्थियों के समूह, रेलवे कर्मचारियों के सम्बन्धी, साधु-फकीर, पुलिस कर्मचारी आदि बिना टिकट यात्रा करते हैं। रेलों में बिना टिकट यात्रा को रोकने के लिए हमारी सरकार ने हाल ही में कड़े कदम उठाये हैं। इनके परिणामस्वरूप बिना टिकट यात्रा करने वालों की संख्या में भारी कमी हुई है।

(2) रेल दुर्घटनाएँ- रेल दुर्घटनाओं के फलस्वरूप मानव जीवन संकट में पड़ जाता है तथा रेलवे की सम्पत्ति नष्ट हो जाती है। ये दुर्घटनाएँ प्राय: रेलवे कर्मचारियों की असावधानियों, यान्त्रिक साज-सामान खराब होना, प्राकृतिक प्रकोप, जैसे-बाढ़ आदि तथा तोड़-फोड़ की कार्यवाहियों के कारण होती हैं। इसे रोकने के लिए सरकार अनेक कारगर कदम उठाये हैं। अतः अब ये दुर्घटनाएँ कम होती हैं।

(3) रेलों पर आक्रमण – यह बड़े दुःख का विषय है कि देश में किसी भाग में अशान्ति होने पर रेलवे को उसका शिकार होना पड़ता है। पश्चिम बंगाल तथा तेलंगाना में आन्दोलन के दिनों में भारतीय रेलवे को करोड़ों रुपये की हानि उठानी पड़ी थी। यही नहीं देश के किसी भी भाग में अशान्ति फैलने पर रेलों पर हमले करना एक आम बात हो गई है। इससे रेलों को तो क्षति पहुँचती ही है, साथ में यात्रियों को भी शारीरिक व आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। कर्मचारियों को अपना कार्य करना कठिन हो जाता है तथा यातायात में बाधा उत्पन्न होती है।

(4) रेलमार्गों का विस्तार – भारतीय रेलों की वर्तमान समस्याओं में एक बड़ी समस्या रेलमार्गों का विस्तार करने की है जबकि देश की जनसंख्या क्षेत्रफल तथा विकास की योजनाओं को देखते हुए रेलमार्गों का विकास तीव्र गति से होना चाहिए।

(5) प्रतिस्थापन की समस्या निरन्तर प्रयोग में आते रहने के कारण रेलवे रोलिंग स्टॉक (इंजन, डिब्बे, वैगन आदि), रेलवे ट्रैक, स्टेशन आदि की कार्यक्षमता का काफी ह्रास हुआ है। इनको अधिक प्रयोग में लाना कठिन एवं अलाभप्रद प्रतीत होता है। अतः इनके प्रतिस्थापन की समस्या दिनों-दिन उग्र रूप धारण करती जा रही है।

(6) गाड़ियों में भीड़-भाड़ – विशेषकर द्वितीय श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी भीड़-भाड़ का सामना करना पड़ता है। इसका प्रमुख कारण तीव्र रूप से जनसंख्या में वृद्धि, व्यापार व शिक्षा का प्रसार होना है। वास्तव में आजकल रेल में यात्रा करना एक मुसीबत मोल लेना बन गया है।

प्रश्न 4. वायु परिवहन का महत्त्व लिखिए।

अथवा

वायु परिवहन आजकल अधिक उपयोगी क्यों है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-आधुनिक काल में किसी भी देश की परिवहन व्यवस्था में वायु परिवहन का बड़ा महत्त्वपूर्ण स्थान है। इनके प्रमुख महत्त्व निम्न प्रकार हैं

(1) वायु परिवहन की गति परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा तीव्र होती है, इसलिए वायु परिवहन से कम समय में देश के एक कोने से दूसरे कोने में पहुँचा जा सकता है।

(2) जहाँ जल और स्थल मार्ग से नहीं पहुँचा जा सकता वहाँ वायुमार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। दुर्गम पर्वत, घने जंगल, विशाल सागर और मरुक्षेत्रों को इसके द्वारा आसानी से पार किया जा सकता है।

(3) वायु परिवहन कृषि के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। कृषि फसलों में कभी-कभी भयानक बीमारियाँ लगती हैं, ऐसे समय में सरकार, इन बीमारियों की रोकथाम के लिए वायुयान द्वारा कीटनाशक दवाइयों का खेतों पर छिड़काव करती है।

(4) आपातकाल में वायु परिवहन की विशेष उपयोगिता है। सूखा, बाढ़, महामारी, भूकम्प, युद्ध आदि क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुँचाने में वायु परिवहन अत्यन्त उपयोगी है।

(5) वायु परिवहन के विकास से देश के पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलता है। देश-विदेश के अनेक पर्यटक भारत के विभिन्न स्थानों की सैर करने वायुयानों द्वारा जाते हैं। इस प्रकार वायु परिवहन देश के पर्यटक उद्योग को विकसित करने में सहायता करता है।

प्रश्न 5. भारत सरकार द्वारा कौन-कौन से राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किये गए हैं ?

उत्तर- निम्न जलमार्गों को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है

(1) हल्दिया तथा इलाहाबाद (प्रयागराज) के मध्य गंगा जलमार्ग जो 1620 किमी लम्बा है- नौगम्य जलमार्ग संख्या-

(2) सदिया व धुबरी के मध्य 891 किमी लम्बा ब्रह्मपुत्र नदी जलमार्ग-नौगम्य जलमार्ग संख्या –

(3) केरल में पश्चिम तटीय नहर ( कोट्टापुरम से कोल्लम तक, उद्योग मण्डल तथा चंपक्कारा नहरें – 205 किमी)-नौगम्य जलमार्ग संख्या 3.

(4) काकीनाडा और पुदुच्चेरी नहर स्ट्रेच के साथ-साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार (1078 किमी) – राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4.

(5) मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्रह्माणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ-ब्रह्माणी नदी का विशेष विस्तार – (588 किमी) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-5.

कुछ अन्य अंतर जलमार्ग भी हैं जिन पर परिवहन होता है, इसमें माण्डवी, जुआरी और कम्बरजुआ, सुन्दरवनबराक, केरल का पश्चजल शामिल हैं। इन सबके अतिरिक्त विदेशी व्यापार भारतीय तट पर स्थित पत्तनों द्वारा किया जाता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

*