अध्याय 2
संविधान निर्माण
प्रश्न 6 लघु उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर दीजिये ?
1.संविधान सभा के चार सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर : डॉ राजेन्द्र प्रसाद, भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद आदि
2. संविधान क्या है।
उत्तर : संविधान ( ‘सम्’ + ‘विधान’ ), मूल सिद्धान्तों का एक समुच्चय है, जिससे कोई राज्य या अन्य संगठन अभिशासित होते हैं। वह किसी संस्था को प्रचालित करने के लिये बनाया हुआ संहिता (दस्तावेज) है। यह प्रायः लिखित रूप में होता है।
3. संविधान की चार विशेषताएं लिखिए।
उत्तर : •लिखित एवं निर्मित संविधान …
विश्व का सबसे बड़ा संविधान …
•संविधान की प्रस्तावना …
भारतीय संविधान में विभिन्न संविधानों का समावेश …
4. वयस्क मताधिकार क्या है।
उत्तर : वयस्क मताधिकार का विचार समानता के विचार पर आधारित है क्योंकि यह घोषित करता है कि देश के हर नागरिक 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक आयु के स्त्री हो या पुरुष, किसी भी धर्म, क्षेत्र, रंग, आर्थिक स्तर या जाति कुछ भी क्यों न हो एक ही वोट का हकदार है। देश के सभी नागरिकों को अपनी इच्छा से अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार ही वयस्क मताधिकारर है।
5. न्याय से तात्पर्य है?
उत्तर : न्याय का अर्थ यह है कि जब तक भेदभाव किए जाने का कोई उचित कारण न हो,तब तक सभी व्यक्तियों से एक जैसा व्यवहार किया जाये ।
Leave a Reply