pariksha adhyayan class 11th इतिहास – HISTORY अध्याय 16 नागरिकता MP BOARD SOLUTION

अध्याय 16
नागरिकता

अध्याय 16 नागरिकता
अध्याय 16
नागरिकता

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न
1. “नागरिकता राजनीतिक बन्धन का सूत्र है और यह इसकी प्रकृति पर निर्भर करता है कि वह कितना मजबूत है।” यह किसने कहा था ?
(i) जे. एम. बारबेलर ने
(ii) ब्लेकवेल एन्साइक्लोपीडिया ने
(iii) टी. एच. मार्शल ने
(iv) राबर्ट हुक ने।

2. इकहरी नागरिकता-
(i) रूस (ii) जापान
(iii) भारत (iv) स्विट्जरलैण्ड।

3. निम्नांकित में आदर्श नागरिकता का गुण नहीं है-
(i) आत्मसयम (ii) अधिकार कर्तव्य का ज्ञान
(iii) सच्चरित्रता (iv) उग्र राष्ट्रीयता।

4. आदर्श नागरिकता के मार्ग में बाधा नहीं है-
(i) गरीबी (ii) साम्प्रदायिकता
(iii) राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना (iv) अशिक्षा।

5. टी. एच. मार्शल की नागरिकता सम्बन्धी पुस्तक का क्या नाम है ?
(I)नागरिकता और समाज
(ii) नागरिकता और सामाजिक वर्ग
(iii) नागरिक और राष्ट्र
(iv) नागरिकता।

6. भारतीय नागरिकता के बारे में संसद ने किस वर्ष कानून पारित किया ?
(I)1947 में (ii) 1950 में
(iii) 1951 में (iv) 1955 में।

उत्तर-1.10.2.(ii), 3.(iv), 4. (iii), 5. (11), 6. (iv).

रिक्त स्थान पूर्ति

1. नागरिक शब्द का उद्भव …….. देश में हुआ।
2. ……..का आशय ऐसी नागरिकता से है जो सभी राष्ट्रों द्वारा मान्य हो।
3. ऑस्ट्रिया, इटली, फ्रांस, स्वीडन, स्विट्जरलैण्ड तथा भारत इत्यादि में…….के आधार पर नागरिकता प्राप्त होती है।
4. नागरिकता प्राप्त करने की……..विधियाँ हैं।
अथवा
नागरिकों को अधिकार के साथ-साथ …….. भी निभाने पड़ते हैं।
उत्तर-1. प्राचीन यूनान, 2. विश्व नागरिकता,
3. रक्त अथवा वंश, 4. दो, अथवा कर्त्तव्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

1. नागरिक कहाँ का स्थायी सदस्य होता है?
उत्तर-राज्य का।

2. “श्रेष्ठ नागरिक ही श्रेष्ठ राज्य का निर्माण कर सकते हैं।” उक्त कथन किस विद्वान् का है?
उत्तर-अरस्तू का।

3. विश्व नागरिकता के प्रबल समर्थक का नाम लिखिए।
उत्तर-पण्डित जवाहरलाल नेहरू।

4. “अपनी प्रशिक्षित बुद्धि को लोकहित में प्रयोग ही नागरिकता है।” उक्त परिभाषा किस विद्वान् की है?
उत्तर-लॉस्की की।

5. नागरिकता प्राप्त करने का सबसे प्रचलित तरीका क्या है ?
उत्तर-जन्म।
6. वंश के आधार पर प्राप्त होने वाली नागरिकता को क्या कहते हैं ?
उत्तर-प्राकृतिक नागरिकता।

7. किसी नागरिक हेतु किस संगठन की सदस्यता जरूरी है ?
उत्तर-राज्य की।

8. एक देश में भ्रमण हेतु आया हुआ अन्य देश का नागरिक क्या कहलाता है ?
उत्तर-विदेशी

9. एक राज्य में किसी विदेशी को नागरिकता प्रदान किये जाने की पद्धति को क्या कहा जाता है?
उत्तर-देशीयकरण।

10. किस नारे का अर्थ मुम्बई में केवल मुम्बई के ही लोग रहेंगे, बाहर के नहीं?
उत्तर-“मुम्बई मुम्बईकर के लिए”।

सत्य/असत्य

1. नागरिकता दो प्रकार की होती है।
2. नागरिकता प्राप्त होने का सबसे प्रचलित तरीका जन्म द्वारा है।
3. कर चुकाना नागरिक का प्रमुख कर्त्तव्य है।
4. कर न चुकाने पर व्यक्ति को नागरिकता से वंचित किया जा सकता है।
5. बच्चे अपने माँ-बाप के देश की नागरिकता प्राप्त करते हैं।
6. विवाह, शासकीय नौकरी तथा लम्बी समयावधि तक निवास राज्यकृत नागरिकता प्राप्त करने का साधन नहीं है।

उत्तर-1.सत्य, 2. सत्य, 3. सत्य,4.असत्य, 5. सत्य,
6. असत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. नागरिकता का अर्थ एवं परिभाषा लिखिए।
उत्तर– नागरिकता एक ऐसी स्थिति है जो राज्य के निवासी को मिलती है। इसके द्वारा व्यक्ति को कुछ अधिकार मिलते हैं, लेकिन उसे कुछ कर्तव्यों का परिपालन भी करना पड़ता है।
नागरिकता को परिभाषित करते हुए कहा जा सकता है कि यह एक राज्य की पूर्ण तथा उत्तरदायित्व भरी हुई सदस्यता है।

प्रश्न 2. नागरिकता प्राप्ति के प्रमुख आधार क्या हैं?
अथवा
नागरिकता प्राप्ति के कोई दो तरीके बताइए।
उत्तर-जन्म, रक्त सम्बन्ध का वंशाधिकार, पंजीकरण द्वारा, देशीयकरण द्वारा तथा भूमि विस्तार इत्यादि द्वारा नागरिकता हासिल की जा सकती है।

प्रश्न 3. उस प्रमुख परिस्थिति का उल्लेख कीजिए जिससे नागरिकता समाप्त हो जाती है।
उत्तर-देशद्रोही बनने अथवा सेना से भागने पर तथा पागल अथवा दिवालिया घोषित हो जाने पर नागरिकता समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 4. भारतीय नागरिकता सम्बन्धी अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ था?
उत्तर-भारत की संसद ने 1955 में भारतीय नागरिकता अधिनियम पारित किया था।

प्रश्न 5.भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम, 1986 द्वारा क्या निश्चित किया गया ?
उत्तर-भारतीय नागरिकता संशोधन अधिनियम, 1986 द्वारा सरकार ने यह निश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी व्यक्ति को भारतीय नागरिकता तभी प्रदान की जाएगी
जब वह देश में उचित प्रकार से घुल-मिलकर रह रहा हो।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. नागरिकता का अर्थ बताते हुए कोई एक परिभाषा लिखिए।
उत्तर-नागरिकता मनुष्य की वह स्थिति है जिसमें उसे नागरिक का स्तर प्राप्त होता है। साधारणतया राज्य में रहने वाले सभी लोगों को नागरिक कहा जाता है लेकिन यह अनुचित है, क्योंकि एक राज्य में कुछ ऐसे विदेशी लोग भी होते हैं, जो व्यापार अथवा घूमने-फिरने के उद्देश्य के लिए किसी राज्य विशेष में आए हुए हैं, इन विदेशियों को नागरिक की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। नागरिक सिर्फ ऐसे लोगों को ही कहा जा सकता है जिन्हें राज्य की तरफ से
समस्त नागरिक एवं राजनीतिक अधिकार प्रदान किये गये हों तथा जो उस राज्य के प्रति विशेष भक्तिभाव रखते हों।
गैटिल ने नागरिकता को परिभाषित करते हुए लिखा है कि, “नागरिकता व्यक्ति की वह स्थिति है, जिसके कारण वह कुछ सामाजिक एवं राजनीतिक अधिकारों का उपभोग करता है।”

प्रश्न 2. नागरिकता प्राप्त करने के तरीके लिखिए। (कोई चार)
उत्तर-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 का उत्तर देखें।

प्रश्न 3. नागरिकता समाप्ति के कारण लिखिए।
उत्तर-दीर्घ उत्तरीय प्रश्न संख्या 2 का उत्तर देखें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. नागरिकता प्राप्त करने की शर्ते लिखिए।
अथवा
नागरिकता प्राप्त करने की प्रमुख विधियाँ लिखिए।
उत्तर- नागरिकता प्राप्त करने की शर्ते
प्रत्येक राज्य में नागरिकता प्राप्त करने की अलग-अलग शर्ते हैं, जिन्हें अध्ययन की सुविधा की दृष्टि से निम्नलिखित दो वर्गों में बाँटा जा सकता है-
(अ) जन्मजात नागरिकता- इस विधि द्वारा नागरिकता प्राप्त करने की निम्नलिखित शर्ते हैं-
(1) रक्त अथवा वंश के आधार पर-इस आधार पर नागरिकता का निर्धारण रक्त अथवा नवजात बच्चे के वंश के आधार पर होता है, अर्थात् बच्चे को उसके पिता के देश की नागरिकता प्राप्त हो जाती है।
(2) जन्म स्थान के आधार पर-इस शर्त के अनुसार बच्चे का जन्म जिस देश की भूमि पर होता है, उसे उसी देश की नागरिकता स्वत: ही मिल जाती है, चाहे उसके माता पिता
किसी भी अन्य देश के नागरिक ही क्यों न हों।
(3) मिश्रित सिद्धान्त के आधार पर-कुछ देशों में उक्त दोनों शर्तों को मिलाकर नागरिकता निर्धारित की जाती है। मिश्रित शर्त के अनुसार अमेरिकी तथा ब्रिटिश माता-पिता से पैदा बच्चों को, चाहे उनका जन्म इन देशों में हुआ हो अथवा किसी अन्य देश में, अपने माता-पिता के देश की नागरिकता ही प्राप्त होगी।
(ब) देशीयकरण द्वारा नागरिकता-यह नागरिकता की वैधानिक प्रक्रिया है जिसमें कुछ निर्धारित शर्तों को पूर्ण करने से व्यक्ति को सम्बन्धित राज्य की नागरिकता मिल जाती है।
इस विधि द्वारा नागरिकता प्राप्त करने की निम्नलिखित शर्ते हैं-
(1) विवाह द्वारा किसी देश की महिला द्वारा दूसरे देश के पुरुष से विवाह करने मात्र से महिला को पति के देश की नागरिकता हासिल हो जाती है।
(2) गोद लेने द्वारा-यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य देश के बच्चे को गोद ले लेता है तो उस बच्चे को गोद लेने वाले धर्म पिता के देश की नागरिकता हासिल हो जाती है।
(3) निश्चित समयावधि तक निवास द्वारा-अधिकांश देशों में यह नियम है कि राज्य के भीतर एक निश्चित समयावधि तक निवास करने पर विदेशी अपने पूर्व राज्य की नागरिकता
त्यागकर निवास वाले राज्य को नागरिकता हासिल करने हेतु आवेदन करे तो उसे सम्बन्धित राज्य की नागरिकता मिल जाती है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि विभिन्न राज्यों में निवास करने की समयावधि अलग-अलग निर्धारित है।
(4) विजय द्वारा-यदि कोई राज्य युद्ध द्वारा किसी राज्य अथवा उसके हिस्से पर अपनी जीत हासिल कर लेता है तो पराजित राज्य अथवा उसके विजित हिस्से के नागरिकों को जीतने वाले देश की नागरिकता मिल जाती है।
(5) सम्पत्ति की खरीद द्वारा किसी विदेशी द्वारा किसी राज्य में भूमि अथवा अचल सम्पत्ति खरीदने पर उसे सम्बन्धित राज्य की नागरिकता हासिल हो जाती है।
(6) सरकारी सेवा द्वारा किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे राज्य में कोई शासकीय पद ग्रहण कर लेने के फलस्वरूप उसे सम्बन्धित राज्य की नागरिकता हासिल हो जाती है।

प्रश्न 2. नागरिकता किस प्रकार समाप्त होती है?
अधवा
किसी नागरिक की नागरिकता समाप्ति के कारण लिखें।
अथवा
नागरिकता किस प्रकार लुप्त होती है ?
उत्तर- नागरिकता खोने के तरीके
किसी भी राज्य का नागरिक निम्नलिखित आधारों पर अपनी नागरिकता खो सकता
(1) अपनी इच्छा द्वारा किसी भी राष्ट्र का नागरिक अपनी इच्छा से आवेदन पत्र द्वारा अपने देश की नागरिकता को छोड़ सकता है।
(2) अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करने से किसी भी व्यक्ति द्वारा अन्य देश की नागरिकता ग्रहण कर लेने मात्र से उसकी अपने देश की नागरिकता स्वत: ही समाप्त हो जाती है।
(3) देश से अनुपस्थित रहने से-किसी नागरिक के लम्बी समयावधि तक अपने देश से अनुपस्थित रहने पर उसकी नागरिकता समाप्त हो जाती है।
(4) विवाह से-जब किसी देश की महिला किसी दूसरे देश के पुरुष से विवाह कर लेती है, तो उस महिला को अपने पूर्व देश की नागरिकता समाप्त हो जाती है।
(5) देशद्रोह तथा सेना से भागने से-यदि कोई व्यक्ति देशद्रोही अथवा घोर अपराधी अथवा सेना से भागा हुआ सैनिक है, तो राज्य उसकी नागरिकता को छीन सकता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*