Pariksha Adhyayan Class 9 Social Science अध्याय 6 भारत-आकार और स्थिति

अध्याय 6
भारत-आकार और स्थिति

अध्याय 6 भारत-आकार और स्थिति
अध्याय 6
भारत-आकार और स्थिति

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
बहू-विकल्पीय प्रश्न

1. विश्व के क्षेत्रफल का कितना भू-भाग भारत में हैं।
(i) 1•2 प्रतिशत
(ii) 1•8 प्रतिशत
(iii) 2•4 प्रतिशत
(iv) 3•4 प्रतिशत।

2. भारत में कितने राज्य हैं?
(i) 25
(ii) 28
(iii) 22
(iv) 26.

3. देश का सबसे बड़ा केन्द्र शासित क्षेत्र है-
(i)दादरा और नागर हवेली
(ii) पाण्डिचेरी
(ii) लक्षद्वीप
(iv) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह।

4. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?
(i) राजस्थान
(ii)ओडिशा
(iii) छत्तीसगढ़
(iv) त्रिपुरा।

5. भारत का सबसे पूर्वी देशान्त कौन-सा है ?
(i) 97°25′ पू.
(ii) 68°7 पू.
(iii) 77°6′ पू.
(iv) 82°32′ पू.।

6. उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(i) चीन
(ii) भूटान
(iii) नेपाल
(iv) म्यांमार।

7. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं, तो किस केन्द्र शासित क्षेत्र में जाएंगे।
(i) पाण्डिचेरी
(ii)लक्षद्वीप
(iii) अण्डमान और निकोबार
(iv) दीव और दमन।

8. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए वह कौन सा देश है?
(i) भूटान
(ii) ताजिकिस्तान
(iii) बांग्लादेश
(iv) नेपाल।

उत्तर-1. (iii), 2. (ii). 3. (iv), 4. (11), 5. (1),
6. (iii).7.(ii), 8. (11).

सत्य/असत्य

1. भारतीय भूखण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य स्थित है।
2. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश है।
3. दक्षिण में समुद्र पार हमारे पड़ोसी दो द्वीप समूह राष्ट्र श्रीलंका और मालदीव हैं।
4. भारत में पूर्व-पश्चिम का विस्तार उत्तर-दक्षिण के विस्तार की अपेक्षा अधिक प्रतीत होता है।
5. अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन रात की अवधि पर पड़ता है।

उत्तर-1. सत्य, 2. असत्य, 3. सत्य, 4. असत्य, 5. सत्य।

एक शब्द/वाक्य में उत्तर

1. कर्क रेखा भारत को कितने भागों में बाँटती है ?
2. भारत उत्तरी गोलार्द्ध में एशिया महाद्वीप के किस भाग में स्थित है ?
3. भारत का क्षेत्रफल लिखिए।
4. भारत की स्थल सीमा कितनी है ?
5. भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीनतम भू भाग कौन-सा है?

उत्तर-1. दो भागों में, 2. दक्षिणी भाग,
3. 32.8 लाख वर्ग किमी. 4. 15,200 किमी,
5. विशाल प्रायद्वीप

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु किसे कहा जाता, यह कब जलमग्न हो गया?
उत्तर- भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु, जो इन्दिरा बिन्दु कहा जाता था, सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया। कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

2. कब और किस नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कम हो गई ?
उत्तर- सन् 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7,000 किमी कम हो गई है।

प्रश्न 3. अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में
उत्तर-अरब सागर में द्वीप समूह-लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह-अण्डमान एवं निकोबार, दक्षिण में हमारे पड़ोसी द्वीपीय देश श्रीलंका व मालदीव हैं।

प्रश्न4. उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं ?
उत्तर- क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश हैं-रूस, कनाडा, सं. रा. अमेरिका, चीन, ब्राजील, आस्ट्रेलिया।

प्रश्न 5. हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर-भारत की भूमि की सीमाएँ उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत) नेपाल और भूटान के साथ तथा पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ हैं।

प्रश्न6. भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती हैं ? उनके नाम बताइए।
उत्तर-राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा ।

प्रश्न 7. तीन सागरों पर स्थित स्थान का नाम लिखिए। इन सागरों के नाम भी बताइए।
अथवा
भारत के दक्षिणी छोर का नाम देते हुए बताइए वहाँ कौन-से तीन सागर मिलते हैं ?
उत्तर-भारत का दक्षिणी छोर कन्याकुमारी स्थान तमिलनाडु राज्य में तीन सागरों पर स्थित है। इन सागरों के नाम हैं-हिन्द महासागर, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी।

प्रश्न8.भारत की भौगोलिक स्थिति बताइए।
उत्तर- भारत 84′ और 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ और 97°25′ पूर्वी देशान्तर के बीच फैला हुआ है।

प्रश्न 9. भारतीय उपमहाद्वीप में कौन-कौन से देश हैं ?
उत्तर-भारतीय उपमहाद्वीप में भारत सहित उसके निम्नलिखित पड़ोसी देश सम्मिलित हैं-पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका तथा मालदीव।

प्रश्न10. क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन-सा है ?
उत्तर-क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान व सबसे छोटा राज्य गोवा है।

प्रश्न 11. कौन-से राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर-मध्य प्रदेश, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, हरियाणा राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।

प्रश्न12. भारत में कितने राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश हैं ?
उत्तर-भारत में 28 राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. भारत को एक उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-उपमहाद्वीप से आशय एक विस्तृत भौगोलिक इकाई से है जो शेष महाद्वीपों से प्राकृतिक सीमाओं द्वारा स्पष्टत: भिन्न दिखायी पड़ती है। भारतीय उपमहाद्वीप एशिया में स्थित होते हुए भी एक अलग भौगोलिक इकाई दिखायी देती है। इस महाद्वीप में एशिया के देशों से भिन्न एक विशिष्ट संस्कृति का विकास हुआ है। इस उपमहाद्वीप में कई राष्ट्र सम्मिलित हैं। इसके उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, केन्द्र में भारत, उत्तर में
नेपाल, उत्तर पूर्व में भूतान तथा पूर्व में बांग्लादेश है। भारत के दक्षिण में श्रीलंका और मालदीय हिन्द महासागर में स्थित हैं। ये दोनों द्वीपीय राष्ट्र है। उपर्युका विशेषताओं के कारण ही भारत एक उपमहाद्वीप कहा जाता है।

प्रश्नों 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घण्टे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घण्टे का अन्तर है। अत: 82°30′ पूर्व देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। पृथ्वी एक अक्षांश घूमने में 4 मिनट का समय लेती है। इसलिए 15 अक्षांश घूमने में पृथ्वी को । घण्टा लगता है। भारत का अक्षांशीय विस्तार 30° है, और इसलिए देश के सबसे पूर्वी तथा सबसे पश्चिमी भाग के बीच का अन्तर 2 घण्टे है। किन्तु भारत के सभी भागों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं क्योंकि भारतीय मानक समय 82. अक्षांश के अनुसार निर्धारित
किया गया है। इसी कारण गुजरात और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दर्शाती हैं।

प्रश्न 4. 82°30′ पूर्व देशान्तर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर-82°30′ पूर्व देशान्तर रेखा देश के लगभग मध्य मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है। जिससे पूरे देश का मानक समय निर्धारित है। यह रेखा पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों के लिए ठीक पड़ती है। इसलिए पूरे देश में इस तरह के भ्रम को दूर करने के लिए देश के मध्य से गुजरने वाले देशान्तर (82°30) को भारत का मानक याम्योत्तर निर्धारित किया गया है। सारे देश की घड़ियाँ याम्योत्तर के समय के अनुसार चलती हैं। इसका समय सारे देश में मानक माना गया है।

प्रश्न 5. कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर क्यों है ?
उत्तर-कन्याकुमारी विषुवत् रेखा के समीप है और विषुवत रेखा पर दिन-रात बराबर होते हैं। जैसे-जैसे विषुवत वृत से उत्तर या दक्षिण की ओर जाते हैं तो दिन और रात की अवधि में अन्तर आता जाता है। दिन घटते जाते हैं, रातें बढ़ती जाती हैं। कन्याकुमारी में दिन और रात की अवधि में 45 मिनट का अन्तर होता है। यहाँ दिन रात की अपेक्षा 45 मिनट छोटा होता है। कश्मीर की और बढ़ने पर दिन छोटा हो जाता है, रात बड़ी होती जाती है। कश्मीर के उत्तरी भाग पर दिन रात की अपेक्षा पाँच घण्टे कम होता है।

प्रश्न 6.”भारत की ग्लोब पर एक महत्वपूर्ण स्थिति है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- भारत एक विशाल देश है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है और इसका मुख्य भाग 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश तथा 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्व देशान्तर तक है। कर्क रेखा 23°30′ उत्तर में देश को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है। मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न1. हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है ?
उत्तर-हिन्द महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है, भारत को केन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम सम्बन्ध बनाए हुए है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी
महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इसका नाम हिन्द महासागर रखा गया है। भारत का विश्व के देशों के साथ सम्पर्क युगों पुराना है परन्तु यह सम्बन्ध समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा भू-भागों से होकर था। इन मार्गों से प्राचीन समय से विचारों और वस्तुओं का आदान-प्रदान होता रहा है। इसी प्रकार उपनिषदों के विचार, रामायण तथा पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली आदि विश्व के विभिन्न भागों तक पहुँच सके। मसाले, मलमल आदि कपड़े तथा व्यापार के अन्य सामान भारत से विभिन्न देशों को ले जाए जाते थे। इसके विपरीत यूनानी स्थापत्य कला तथा पश्चिमी एशिया की वास्तुकला के प्रतीक मीनारों तथा गुम्बदों का प्रभाव हमारे देश के विभिन्न भागों में देखा जा सकता है।

प्रश्न 2. भारत की स्थिति व विस्तार का वर्णन कीजिए।
उत्तर-भारत की स्थिति-भारत विषुवत् रेखा के उत्तर में 894′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 68°7′ पूर्वी देशान्तर से 97925′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। इस प्रकार सम्पूर्ण भारतवर्ष उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। कर्क रेखा 237° (उत्तरी अक्षांश) इसके मध्य से होकर गुजरती है और भारतवर्ष को दो भागों-(i) महाद्वीपीय भारत या उत्तरी भारत, (ii) उष्ण कटिबन्धीय भारत या दक्षिणी भारत में बाँटती है। इसी प्रकार 821 पूर्वी देशान्तर देश के मध्य से होकर गुजरती है। विस्तार-भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार 3214 किमी तथा पूर्व पश्चिम विस्तार 2933 किमी है। इसकी स्थलीय सीमा 15,200 किमी एवं कुल समुद्री सीमा 7,5166 किमी है। इसका क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है। यह विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल एवं भूटान, पूर्व में बांग्लादेश म्यांमार व दक्षिण में श्रीलंका है।

प्रश्न 3. भारत की भौगोलिक स्थिति का महत्त्व समझाइए। का
उत्तर-भारत विषुवत् रेखा के उत्तर में 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 6807′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। इस प्रकार सम्पूर्ण भारतवर्ष उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि एशिया महाद्वीप में भारत की स्थिति लगभग केन्द्रीय है। इसके निम्न महत्त्व हैं-(1) केन्द्रीय स्थिति के कारण भारत अन्तर्राष्ट्रीय जलमार्गों का केन्द्र है। (ii) हिन्द महासागर के शीर्ष पर स्थित होने के कारण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों से जुड़ा है। (iii) भारत के तीन ओर समुद्री तटरेखा होने के कारण प्राकृतिक बन्दरगाहों की सुविधा है। (iv) केन्द्रीय स्थिति के कारण भारत पूर्व से पश्चिम के अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्गों का संगम स्थल है। इस प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से भारत की भौगोलिक
स्थिति अच्छी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*