Pariksha Adhyayan Economics इकाई 10 भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक in Hindi Class 11th Arthashastra mp board

इकाई 10
भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक

इकाई 10 भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक
इकाई 10
भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक

विकास अनुभव
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

* बहु-विकल्पीय प्रश्न
1. भारत व पाकिस्तान ने किस मॉडल को अपनाया ?
(i) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(ii) पूँजीवाद
(iii) राज्यवाद
(iv) अधिनायकवाद।

2. चीन गणराज्य की स्थापना हुई-
(i) 1947
(1) 1949
(iii) 1952
(iv) 1951.

3. चीन में युवा साक्षरता दर है-
(1) 100% (ii) 98% (iii) 94% (iv)92%.

4. भारत और पाकिस्तान स्वतन्त्र हुए-
(i) 1946 (1) 1947
(11) 1948 (iv) 1950.

5. चीन ने आर्थिक सुधार प्रारम्भ किये-
(i) 1978
(ii) 1980 (iii) 1985 (iv) 1990.

6. वर्ष 2010 में विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक देश था-
(i) जापान
(iii) यू. एस. ए.
(iv) भारत।

7. दोहरी कीमत नीति लागू करने वाला देश है-
(i) पाकिस्तान
(16 चीन
(iii) नेपाल
(iv) भारत।

8. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गरीबी वाला देश है-
1) पाकिस्तान (ii) भारत (iii) कुवैत

BTR-1. (i), 2. (ii), 3. (i), 4. (ii), 5. (i), 6. (ii), 7. (ii), 8. (i)!

* रिक्त स्थान पूर्ति
1, चीन में…….आयु वाली जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।
2. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश …………. है।
3. पाकिस्तान में सर्वाधिक विकसित ……….उद्योग रहा है।
4. पाकिस्तान में आर्थिक सुधार कार्यक्रम वर्ष ……….. में प्रारम्भ हुए।
उत्तर-1. अधिक, 2. चीन, 3. सूती वस्त्र, 4. 1988,5. कम्यून।

*सत्य/असत्य
1. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश भारत है।
2. चीन की बारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि 2011-15 थी। 3.दोहरी कीमत नीति लागू करने वाला देश नेपाल है।
4. पाकिस्तान में ‘द ग्रेट लीप फॉरवर्ड’ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ था।
5. चीन अब एक खुली अर्थव्यवस्था में परिवर्तित हो गया है।
6. भारत भौगोलिक दृष्टि से दक्षिणी एशिया का सबसे बड़ा देश है।
(2018)
उत्तर-1. सत्य, 2. सत्य, 3. असत्य, 4. असत्य, 5. सत्य, 6. सत्य ।

* जोड़ी बनाइए

1. कम्यून (क) भारत
2. 1956 में प्रथम योजना (ख) माओ
3. 1991 में आर्थिक सुधार (ग) पाकिस्तान
4. द ग्रेट लीप फॉरवर्ड (घ) चीन
उत्तर-1. → (घ), 2. → (ग), 3. → (क), 4. → (ख)।

* एक शब्द/वाक्य में उत्तर
1. रैंमिन्बी किस देश की मुद्रा है ?
उत्तर-चीन।

2. चीन, भारत व पाकिस्तान में किस देश में सर्वाधिक निर्धनता है ?
उत्तर-पाकिस्तान।

3. 2014 में भारत का एच. डी. आई. कितना था ?
उत्तर-0-609.

4. चीन में कौन-सी कीमत नीति लागू थी ?
उत्तर-दोहरी।

5. चीन ने अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा कब की ?
उत्तर-1953 में।

6. विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र वाली अर्थव्यवस्था का नाम बताइए।
उत्तर-भारत।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. भारत और पाकिस्तान ने कौन-सी समान नीतियाँ अपनाई थी ?
उत्तर भारत और पाकिस्तान ने वृहत सामाजिक क्षेत्र का सृजन और सामाजिक विकास पर सार्वजनिक व्यय आदि समान नीतियों को अपनाया है।

प्रश्न 2.’ग्रेट लीप फॉरवर्ड’ अभियान का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर-‘ग्रेट लीप फॉरवर्ड’ अभियान का उद्देश्य वृहत् पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना था। इसके साथ ही अपने घर के पिछवाड़े में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रश्न 3. जी. एल. एफ, अभियान में कौन-कौन सी समस्याएँ आई हैं ?
उत्तर-जी. एल. एफ. अभियान में कई समस्याएँ आई; जैसे- भयंकर सूखे का आना जिसने चीन में तबाही मचा दी और उसमें 30 मिलियन लोग मारे गये। चीन और रूस के बीच संघर्ष हुआ और इस संघर्ष में रूस ने अपने विशेषज्ञों को वापस बुला लिया जिन्हें औद्योगीकरण प्रक्रिया के दौरान सहायता करने भेजा गया था।

प्रश्न 4. कम्यून पद्धति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-कम्यून पद्धति के अन्तर्गत लोग सामूहिक रूप से खेती करते थे। 1958 में 26,000 कम्यून’ थे जिनमें प्राय: समस्त कृषक शामिल थे।

प्रश्न 5. स्वास्थ्य संकेतकों को लिखिए।
उत्तर-स्वास्थ्य संकेतक-मृत्युदर, स्वच्छता, साक्षरता तक पहुँच, जीवन प्रत्याशा और कुपोषण हैं।

प्रश्न 6. शिक्षा, स्वच्छता और जल तक पहुँच का निष्पादन किस देश में बेहतर है?
उत्तर-शिक्षा, स्वच्छता और जल तक पहुँच का निष्पादन पाकिस्तान में बेहतर है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. वे विभिन्न साधन कौन-से हैं जिनकी सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं ? सीर
उत्तर-वे विभिन्न साधन जिनकी सहायता से देश अपनी घरेलू व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं, निम्नलिखित हैं-
(i) वैश्वीकरण प्रक्रिया,
(ii) सार्क, यूरोपियन संघ, आसियान, जी-8, जी-20, आदि क्षेत्रीय एवं आर्थिक समूह।
(iii) पड़ोसी राष्ट्रों द्वारा अपनाई गई विकासात्मक प्रक्रियाओं को समझना, एवं
(iv) आर्थिक उदारीकरण।

प्रश्न 2. वे समान विकासात्मक नीतियाँ कौन-सी हैं जिनका कि भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने विकासात्मक पथ के लिए पालन किया है ?
समान विकासात्मक नीतियों का पालन किया है
उत्तर-भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने विकासात्मक पथ के लिए निम्नलिखित
(i) दोनों राष्ट्रों ने विकास पथ पर एक ही साथ चलना शुरू किया।
(ii) दोनों देशों ने विकास के लिए आर्थिक नीतियों को अपनाया।
(iii) दोनों ही देशों ने सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों के सह-अस्तित्व वाली मिश्रित
(iv) आर्थिक सुधारों को भी एक साथ दोनों देशों ने लागू किया।

प्रश्न 3. पाकिस्तान द्वारा अपने आर्थिक विकास के लिए किए गए विकासात्मक अर्थव्यवस्था को अपनाया।
उत्तर-पाकिस्तान द्वारा अपने आर्थिक विकास के लिए सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के सह-अस्तित्व वाली मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया गया। पाकिस्तान की आर्थिक विकासात्मक
(i) 1950-60 के दशकों के अन्त में पाकिस्तान में अनेक प्रकार की नियन्त्रण नीतियों के प्रारूप को लागू किया गया, जिसमें औद्योगीकरण के लिए आयात प्रतिस्थापित नीति को
अपनाया गया।
(ii) उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करने वाली औद्योगिक इकाइयों को प्रशुल्क संरक्षण प्रदान करना।
(iii) हरित क्रांति से कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा मिला, जिसके कारण खाद्यान्नों के उत्पादन में तथा सरकारी निवेश में वृद्धि हुई है।
(iv) पूँजीगत वस्तुओं के उद्योगों का राष्ट्रीयकरण 1970 के दशक में किया गया।
(v) सन 1970-80 के दशक में अन्त में अ-राष्ट्रीयकरण पर जोर दिया गया और निजी क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया गया।
(vi) सन 1970-80 के दशकों के अन्त में ही पश्चिमी राष्ट्रों से भी वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे देश की आर्थिक संवृद्धि को प्रोत्साहन मिला।
(vii) नए निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहन दिया गया।

प्रश्न 4. पाकिस्तान में धीमी संवृद्धि तथा पुनः निर्धनता के कारण बताइए।
उत्तर- पाकिस्तान में सन् 1960 में निर्धनता 40% थी, जो 1980 में घटकर 25% हो गई, लेकिन 1990 के दशक में निर्धनता पुन: बढ़ने लगी। विद्वानों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में धीमी संवृद्धि तथा पुनः निर्धनता के निम्नलिखित कारण बताए-
(i) कृषि संवृद्धि और खाद्य पूर्ति, तकनीकी परिवर्तन संस्थागत प्रक्रिया पर आधारित नहीं थे, बल्कि यह अच्छी फसल पर आधारित थे। जब अच्छी परिस्थितियाँ नहीं होती, तो आर्थिक संकेतक ऋणात्मक हो जाते हैं।
.(ii) विदेशी मुद्रा का प्रवाह अधिकांशत: काम करने वाले श्रमिकों द्वारा भेजे गए आय और शीघ्र नष्ट होने वाले कृषि उत्पादों के निर्यात से आय प्राप्त होती है।
(iii) विदेशी ऋणों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति।
(iv) पुराने ऋणों को चुकाने में कठिनाई का सामना करना।
(v) उच्च मुद्रा स्फीति दर तथा तीव्र गति से निजीकरण के कारण से उन क्षेत्रों पर सरकारी खर्च अधिक होना।
(vi) विनिर्माण क्षेत्र में कम विकास।

प्रश्न 5. सन 1958 में प्रारम्भ में किए गए चीन के ‘ग्रेट लीप फॉरवर्ड’ अभियान की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-चीन गणराज्य की स्थापना के पश्चात अर्थव्यवस्था समस्त महत्वपूर्ण क्षेत्रों, उद्यमों तथा भूमि, जिनका स्वामित्व और संचालन व्यक्तियों के द्वारा किया जाता था, को सरकारी
नियन्त्रण में ले लिया गया। ‘ग्रेट लीप फॉरवर्ड’ अभियान के निम्नलिखित उद्देश्य थे-
(i) वृहत् पैमाने पर देश का औद्योगीकरण करना।
(ii) व्यक्तियों को अपने घरों में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
(iii) कम्यून पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों में लागू की गई, जिसमें लगभग 26,000 कम्यून सामूहिक रूप से कृषि करते थे।
(iv) इस अभियान में चीन को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहाँ भयंकर सूखा पड़ा, जिसमें 30 मिलियन व्यक्तियों की जान गई।

प्रश्न 6. चीन की तीव्र औद्योगिक संवृद्धि 1978 में उसके सुधारों के आधार पर हुई थी। क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-चीन में औद्योगिक क्षेत्र में उच्च संवृद्धि दर कायम रही है, जबकि भारत और पाकिस्तान में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। चीन में तीव्र औद्योगिक संवृद्धि 1978 में लागू किये गये सुधारों में देखी जा सकती है। चीन में सुधार चरणों में प्रारम्भ किया गया। प्रारम्भिक चरण में कृषि, विदेशी व्यापार तथा निवेश क्षेत्रकों में सुधार किये गये। कृषि में कम्यून भूमि को छोटे-छोटे भूखण्डों में विभाजित कर दिया गया और उनको अलग-अलग परिवारों को
दे दिया गया। यह भूखण्ड उनको केवल प्रयोग के लिए दिए गए, न कि उनके स्वामित्व के लिए। वे इस भूखण्ड पर प्रकृतिपरक कर देने के बाद भूमि से होने वाली समस्त आय को अपने पास रख सकते थे। बाद के चरण में औद्योगिक क्षेत्र में सुधार आरम्भ किये गये। सामान्यत: नगरीय तथा ग्रामीण उद्यमों को निजी क्षेत्र की उन फर्मों को वस्तुएँ उत्पादित करने की अनुमति दे दी गई
थी, जो स्थानीय व्यक्तियों के स्वामित्व और संचालन के अधीन थे। गत वर्षों में उत्पादन वृद्धि के साथ-साथ बाजार में बेची और खरीदी गई वस्तुओं या आगतों में भी लगातार वृद्धि हुई है।
विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए चीन में विशेष आर्थिक क्षेत्रों की स्थापना की गई।

प्रश्न 7. स्वतन्त्रता संकेतक की परिभाषा दीजिए। स्वतन्त्रता संकेतकों के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर-स्वतन्त्रता संकेतक की परिभाषा-सामाजिक व राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में लोकतांत्रिक भागीदारी की सीमा के संकेतक के रूप में परिभाषित किया गया। स्वतन्त्रता संकेतकों के निम्नलिखित उदाहरण हैं-
(i) नागरिक अधिकारों की संवैधानिक संरक्षण की सीमा।
(ii) न्यायपालिका की स्वतन्त्रता के लिए संवैधानिक संरक्षण की सीमा या न्यायपालिका
की स्वतन्त्रता को संरक्षण देने की संवैधानिक सीमा।

प्रश्न 8. उन विभिन्न कारकों का मूल्यांकन कीजिए जिनके आधार पर चीन में चकास में तीव्र वृद्धि (तीव्र आर्थिक विकास हुआ) हुई।
उत्तर-चीन के आर्थिक विकास में तीव्र वृद्धि के कारक निम्नांकित हैं- लागू करना।
विश्व बैंक और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के संरचनात्मक सुधारों को बिना किसी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारिक संरचना का विकास करना, जिससे क्षेत्र और आय संकेतकों में सुधार हुआ था।
दीर्घकालीन विकेन्द्रीकृत योजनाओं और छोटे उद्योगों में
सुधार, जिससे आय में 11 जो हरित क्रान्ति से कृषि में मशीनीकरण को बढ़ावा, जिससे खाद्यान्नों के उत्पादन
-) सुधार के कार्यक्रम को पहले छोटे स्तर पर लागू किया गया। इसके बाद इसे वृहत् लागू करने की प्रक्रिया को अपनाया गया।

प्रश्न 9. भारत, चीन और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं से सम्बन्धित विशेषताओं शीर्षकों के अन्तर्गत समूहित कीजिए-
उत्तर- एक सन्तान का नियम, निम्न प्रजनन दर, नगरीकरण का उच्च स्तर, मिश्रित स्था, अति उच्च प्रजनन दर, भारी जनसंख्या, जनसंख्या का अत्यधिक घनत्व, ग क्षेत्रक के कारण संवृद्धि, सेवा क्षेत्रक के कारण संवृद्धि। भारत,चीन,पाकिस्तान अर्थव्यवस्था।
एक सन्तान का नियम। मिश्रित अर्थव्यवस्था।
ज्या का अत्यधिक घनत्व। नगरीकरण का उच्च स्तर। अति उच्च प्रजनन दर। क्षेत्रक के कारण संवृद्धि। भारी जनसंख्या, विनिर्माण
क्षेत्रक के कारण संवृद्धि।

प्रश्न 10. चीन में ‘एक सन्तान’ नीति का महत्वपूर्ण निहितार्थ क्या है ?
उत्तर-सन 1970 के दशक के अन्त में ‘एक सन्तान’ नीति को लागू किया गया, महत्वपूर्ण निहितार्थ निम्नलिखित हैं-
(i) जनसंख्या वृद्धि रोकथाम या नियन्त्रण करना,
(ii) लिंगानुपात में गिरावट,
(iii) कुछ वर्षों के बाद वृद्ध व्यक्तियों का अनुपात जवान व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक
(iv) सीमित कार्यबल को सामाजिक सुरक्षा के उपाय उपलब्ध कराने के लिए चीन ध्य होना पड़ेगा, एवं
(v) चीन में प्रजनन दर भी बहुत कम है।

प्रश्न 11. मानव विकास के विभिन्न संकेतकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर –
मानव विकास के विभिन्न संकेतक निम्नलिखित हैं-
(i) मानव विकास सूचकांक,
(ii) जन्म के समय जीवन प्रत्याशा (वर्षों में),
(iii) प्रौढ़ साक्षरता दर (15 वर्ष और अधिक आयु),
(iv) प्रति व्यक्ति जी. डी. पी.,
(v) निर्धनता रेखा से नीचे निवास करने वाले व्यक्ति,
(vi) शिशु मृत्यु दर,
(vii) मातृत्व मृत्यु दर,
(viii) उत्तम स्वच्छता तक धारणीय पहुँच वाली जनसंख्या (प्रतिशत),
(iv) उत्तम जल स्रोतों तक धारणीय पहुँच वाली जनसंख्या (प्रतिशत), एवं
() अल्प-पोषित जनसंख्या (कुल का प्रतिशत)।

प्रश्न 12. भारत तथा पाकिस्तान में व्यावसायिक अथवा रोजगार ढाँचे का वर्णन करो।
अथवा
भारत तथा चीन में व्यावसायिक अथवा रोजगार ढाँचे का वर्णन करो। (2018)
उत्तर-व्यावसायिक ढाँचा-यदि प्राथमिक अर्थात् कृषि व सम्बद्ध क्रियाएँ, द्वितीयक अर्थात् विनिर्माण तथा तृतीयक अर्थात् सेवा क्षेत्र में रोजगार की व्यावसायिक संरचना को देखें, तो इन क्षेत्रों में वर्ष 2010 से भारत में श्रम शक्ति का क्रमश: 37.1, 18.7 तथा 44-2 प्रतिशत भाग लगा हुआ था। चीन का क्रमश: 36-1, 28.7 तथा 34.6 प्रतिशत भाग लगा हुआ था। पाकिस्तान का क्रमश: 18.1, 18.5 तथा 63.4 प्रतिशत भाग लगा हुआ था। इस प्रकार,
पाकिस्तान में प्राथमिक क्षेत्र में श्रम शक्ति का सबसे कम भाग तथा सेवा क्षेत्र में सबसे अधिक भाग लगा हुआ है। परन्तु द्वितीयक क्षेत्र अर्थात् विनिर्माण में चीन की श्रम शक्ति का सबसे बड़ा भाग लगा हुआ है। 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की कुल जनसंख्या में प्रतिशतता, अर्थात् श्रम शक्ति की सहभागिता दर 2014 में चीन की 71 प्रतिशत थी, जबकि भारत व पाकिस्तान में क्रमश: 54 तथा 55 थी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

अथवा
प्रश्न चीन, पाकिस्तान और भारत के मुख्य जनांकिकीय संकेतकों का उल्लेख कीजिए।
भारत और पाकिस्तान की जनसंख्या की तुलनात्मक विशेषताएँ बताइए।
(2018)
उत्तर-जनांकिकीय संकेतक-सर्वाधिक जनसंख्या की दृष्टि से चीन का विश्व में प्रथम स्थान तथा भारत का द्वितीय स्थान है, चीन में जनसंख्या अधिक होने पर भी यहाँ का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है और भौगोलिक दृष्टि से भी इसका क्षेत्र सबसे बड़ा है। जनसंख्या की वृद्धि दर में सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि पाकिस्तान में, उसके बाद भारत और चीन का स्थान है, जबकि पाकिस्तान की जनसंख्या बहुत कम है और वह चीन या भारत की जनसंख्या का लगभग 10वाँ भाग है। है और इस कमा का मुख्य कारण 1970 के दशक के अन्त में चीन में केवल एक सन्तान’.
चीन का जनसंख्या में प्रथम स्थान है, लेकिन यहाँ पर जनसंख्या की वृद्धि दर कम नीति को लागू करना था, जिससे यहाँ पर लिंगानुपात में कमी आई थी। अगर तीनों ही देशों की स्थिति को देखें, तो तीनों ही देशों में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में कम था और पूर्वाग्रह से यक्त था। एक संतान नीति और उसे लागू किये जाने के परिणामस्वरूप जनसँख्या वृद्धि कम होने से इसके अन्य प्रभाव भी सामने आए; जैसे–चीन में कुछ दशकों बाद वृद्धों की संख्या का अनुपात जवान व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक हो जाएगा,
जिससे सरकार को कार्यबल ( श्रमिकों) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रजनन दर को देखा जाए, तो चीन में प्रजनन दर कम है। पाकिस्तान में बहुत अधिक है। भारत की प्रजनन दर 2013 में 2.6% थी। चीन, पाकिस्तान और भारत के जनांकिकीय संकेतकों को एक चार्ट के द्वारा भी
समझाया जा सकता है- उपर्युक्त तालिका का भारत का जनसंख्या घनत्व 421 प्रतिवर्ग किमी. है जो चीन तथा पाकिस्तान से अधिक है। चीन की जनसंख्या भारत व पाकिस्तान से अधिक है। चीन में लिंग अनुपात तथा शहरीकरण भारत व पाकिस्तान से अधिक है, लेकिन प्रजनन दर का अनुपात पाकिस्तान में सर्वाधिक है।

प्रश्न 2. कुछ विशेष मानव विकास संकेतकों के सन्दर्भ में भारत, चीन और पाकिस्तान के विकास की तुलना कीजिए और उसका वैषम्य बताइए।
अथवा
भारत एवं चीन में मानव विकास संकेतांक समझाइए। (कोई पाँच बिन्दु)
(2019)
उत्तर-मानव विकास की स्थिति का आकलन तीन मानकों-स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रहन-सहन के स्तर के आधार पर तैयार किए गए सूचकांक पर किया जाता है। सूचकांक के लिए स्वास्थ्य स्तर का आकलन जीवन प्रत्याशा के द्वारा शैक्षणिक स्तर पर प्रौढ़ साक्षरता और प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक स्तर पर पंजीकरण के आधार तथा रहन-सहन स्तर का आकलन
आय के स्तर एवं क्रयशक्ति क्षमता के आधार पर किया जाता है। भारत, चीन और पाकिस्तान के मानव विकास संकेतांक को अग्रलिखित चार्ट के माध्यम से समझाया जा सकता है-
उत्तम स्वच्छता तक धारणीय पहुँच वाली जनसंख्या (%) 36 65 48 उत्तम जल स्रोतों तक धारणीय पहुँच वाली जनसंख्या (%) 93 92 91 अल्प-पोषित जनसंख्या (कुपोषण) (%)
43.5 3.4 31 उपर्युक्त तालिका के अनुसार भारत, चीन एवं पाकिस्तान में मानव विकास सूचकों की तुलना निम्नलिखित प्रकार से कर सकते हैं-
(1) मानव विकास सूचकांक की तुलना करें, तो इसमें प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) चीन में, भारत और पाकिस्तान से अधिक है।
(2) निर्धनता रेखा से नीचे की जनसंख्या का अनुपात पाकिस्तान में सबसे कम है, जबकि भारत में यह सबसे अधिक है।
(3) पाकिस्तान में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पीने योग्य पानी प्राप्त करने वाली जनसंख्या का प्रतिशत भारत से अधिक है।
(4) शिशु मृत्यु-दर, मातृ मृत्यु-दर आदि चीन में सबसे कम है। चीन में प्रति एक लाख जन्म पर केवल 32 महिलाओं की मृत्यु होती है, जबकि भारत और पाकिस्तान में यह संख्या 170 से भी अधिक है।
(5) उत्तम जल स्रोत उपलब्ध कराने में भारत और पाकिस्तान, चीन से भी आगे है। उपर्युक्त तथ्यों से यह ज्ञात किया जाता है कि चीन, भारत व पाकिस्तान से मानव विकास सूचकांक में सबसे अग्रणी स्थान रखता है, क्योंकि कई मदों में चीन, भारत और पाकिस्तान से अच्छी स्थिति में है।

प्रश्न 3. पिछले दो दशकों में चीन और भारत में देखी गई संवृद्धि दर की प्रवृत्तियों पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
भारत और चीन की आर्थिक विशेषताओं की तुलनात्मक व्याख्या कीजिए। (2018)
उत्तर-चीन और भारत की संवृद्धि दर-चीन का विश्व में द्वितीय स्थान सकल घरेलू उत्पाद 15.6 ट्रिलियन है। भारत का सकल घरेलू उत्पाद 6.6 ट्रिलियन है। जब विभिन्न
विकसित देश 5% तक की संवृद्धि को बनाए रखने में कठिनाई का अनुभव कर रहे थे, तब चीन ही एक ऐसा देश था जो कि दो दशकों से अधिक लगभग दो गुनी संवृद्धि दर को बनाये भारत और उसके पड़ोसी देशों के तुलनात्मक विकास अनुभव 189
इसको निम्नलिखित तालिका के द्वारा समझाया जा सकता है-
रखने में समर्थ था। जब चीन की संवृद्धि दोहरे अंकों में थी, उस समय भारत सबसे नीचे था। सकल घरेलू उत्पाद में संवृद्धि (प्रतिशत में) भारत और चीन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन संवृद्धि की प्रवृत्तियाँ भिन्न-भिन्न हैं-
(i) भारत और चीन दोनों ही देशों में सकल घरेलू उत्पाद का योगदान घटा है।
(ii) चीन में दो अंकों की संवृद्धि दर बनी रही, जबकि भारत में कमी आई है।
(iii),1990 के दशक में भारत में सेवा क्षेत्र में संवृद्धि दर में बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि चीन में आर्थिक संवृद्धि का मुख्य आधार विनिर्माण क्षेत्र है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्पादन संवृद्धि को निम्नलिखित तालिका द्वारा भी बताया जा सकता है- पिछले दो दशकों में तीनों ही राष्ट्रों में कृषि क्षेत्रक, जिसमें उक्त तीनों राष्ट्रों के श्रम बल का सबसे बड़ा अनुपात कार्यरत् था, की संवृद्धि में कमी आई है। चीन में तो दो अंकीय संवृद्धि दर बनी रही, किन्तु भारत और पाकिस्तान में गिरावट आई है। चीन और भारत में 1980-2013 के दौरान सेवा क्षेत्र में संवृद्धि दर बढ़ी है, जबकि पाकिस्तान में इस क्षेत्र में संवृद्धि रुक गई है। इस प्रकार, चीन की आर्थिक संवृद्धि का मुख्य आधार विनिर्माण क्षेत्र है और भारत की संवृद्धि सेवा क्षेत्र से हुई है। पाकिस्तान में, इस अवधि में तीनों क्षेत्रों में गिरावट आई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*